फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Saraswati Vidya Mandir, Jagadhri, stood first in group dance

Yamuna Nagar News: समूह नृत्य में सरस्वती विद्या मंदिर जगाधरी प्रथम

Wed, 28 Oct 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 28 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Saraswati Vidya Mandir, Jagadhri, stood first in group dance
बाल महोत्सव की प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बाल भवन में चल रहे बाल महोत्सव के पांचवें दिन विद्यार्थियों ने रंगोली, समूह नृत्य, देशभक्ति समूह गायन और मनोरंजक खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। नौवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और कौशल का प्रदर्शन किया।
समूह नृत्य प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर जगाधरी की टीम ने पहला, सरस्वती पब्लिक स्कूल जगाधरी की टीम ने दूसरा और इंडियन पब्लिक स्कूल जगाधरी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर के कन्हैया ने पहला स्थान हासिल किया। सरस्वती पब्लिक स्कूल जगाधरी के हर्ष दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

न्यू हैप्पी स्कूल यमुनानगर की शोबीया तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों की मनोरंजक खेल प्रतियोगिता में जतिन ने पहला, गंगेश ने दूसरा और आर्यन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की प्रतियोगिता में प्रियांशु प्रथम, वंशिका द्वितीय और सोनाक्षी तृतीय रहीं। देशभक्ति समूह गायन भी प्रतियोगिताओं का हिस्सा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिंदर सिंह ने विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में नियमित रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों, अपने अधिकारों और कानून की जानकारी देना भी जरूरी है, ताकि वे कानूनी समझ विकसित कर सकें और जागरूक नागरिक बनें।

बाल कल्याण परिषद के आजीवन सदस्य गोबिंद सिंह भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम में कर्मवीर सिंह, अंकित पांडे, संजीव ओझा, नवीन कुमार, संदीप, सोहन सिंह, गुरप्रीत कौर, उषा रानी, दर्शना और हिमांशु ने सहयोग दिया। प्रतियोगिताओं में निशा, अभिषेक, गोबिंद सिंह, प्रिंस वर्मा, रजनी, मनजीत सिंह, भूपिंदर कौर और सतिंदर कौर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंच संचालन ममता ने किया।

बाल महोत्सव की प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद

बाल महोत्सव की प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद

बाल महोत्सव की प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद

बाल महोत्सव की प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed