फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Saraswati Dham will be developed, boating will be done by building a river front

Yamuna Nagar News: सरस्वती धाम होगा विकसित, रिवर फ्रंट बनाकर होगी बोटिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Saraswati Dham will be developed, boating will be done by building a river front
विजेंद्र कुमार
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। सरस्वती नदी के तट पर स्थित सरस्वती धाम को विकसित करने की तैयारी है। भविष्य में इस धाम पर रिवर फ्रंट और कॉरिडोर देखने को मिलेगा। यह कार्य हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड की देखरेख में होगा। जनवरी में यहां विकास कार्य कराने की योजना है। विकास कार्य पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।
धाम विकसित होने से पर्यटन के रास्ते भी खुलेंगे। योजना को तीन फेज में अमलीजामा पहनाया जाएगा। पहले फेज में पर्यटकों के लिए दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित करने के साथ बोटिंग शुरू की जाएगी। उसके बाद कॉरिडोर का विकास होगा। हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच ने बताया कि सरस्वती धाम क्षेत्र को विकसित करने के लिए पहले से ही तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

यह धाम बहुत ही पवित्र और पौराणिक है। धाम के नजदीक से सरस्वती नदी निकल रही है। रिवर फ्रंट व बोटिंग होने से यह स्थान और भी खूबसूरत नजर आएगा। सरस्वती धाम कॉरिडोर बनने से क्षेत्र में पर्यटन व धार्मिक गतिविधियों को अत्याधिक बढ़ावा मिलेगा। यहां पर आकर्षक लाइटिंग सिस्टम भी लगाया गया है। सरस्वती नदी का जल जब लगातार प्रवाहित होगा तो इससे इस क्षेत्र का वाटर लेवल भी ऊपर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार शहर को पहले सरस्वती तीर्थ के नाम से जाना जाता था, जिसे बाद में मुस्लिम शासन के तहत मुस्तफाबाद नाम दिया गया। सरस्वती नदी के पैलियो चैनल के यहां से बहने के बाद 2016 में भाजपा सरकार की ओर से एक अधिसूचना के माध्यम से इसका आधिकारिक नाम बदलकर सरस्वती नगर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed