फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sant Nischal Singh awakened the light of education, Yamunanagar

‘संत निश्चल सिंह ने जगाई शिक्षा की अलख’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sant Nischal Singh awakened the light of education, Yamunanagar
रागी जत्थों को सम्मानित करते गुरुद्वारा प्रबंधक व अन्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जोड़ियां स्थित डेरा संत निश्चल सिंह थड़ा साहब में संत पंडित निश्चल सिंह और संत तरलोचन सिंह की पुण्यतिथि पर गुरमत समागम करवाया गया। समागम में संत करमजीत सिंह ने संत निश्चल सिंह महाराज के जीवन बारे में संगत को बताया। उन्होेंने कहा कि संत पंडित निश्चल सिंह महाराज महान समाज सुधारक थे। उन्होंने जिले व प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में शिक्षा की अलख जगाई।
उन्होंने बताया संत निश्चल सिंह महिला शिक्षा के समर्थक थे। उन्होंने महिला शिक्षा को ध्यान में रखते हुए कन्या स्कूल, कॉलेज खुलवाएं। वहीं संत तिरलोचन सिंह ने पंडित निश्चल सिंह महाराज के कार्यों को आगे बढ़ाया। इस दौरान श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ करवाया गया। पाठ समापन पर सजाए कीर्तन दरबार में संत सुरिंद्र सिंह मीठा तिवाना अमृतसर साहिब, भाई मोहकम सिंह पावंटा साहिब व भाई राजिंद्र सिंह सहित अन्य जत्थों ने भी गुरबानी कीर्तन से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

समागम में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह पहुंचे। उन्होंने संगत से गुरमत विचार साझा किए। उन्होंने सभी को गुरु के बताए उपदेशों पर चलकर जीवन व्यापन करने की प्रेरणा दी। डेरा संत निश्चल सिंह थड़ा साहिब के मुख्य प्रबंधक महंत करमजीत सिंह ने अतिथियों व कीर्तन जत्थों को सिरोपे भेंट कर सम्मानित किया। संचालन सतनाम सिंह ने किया। कार्यक्रम में संत जोगा सिंह करनाल, महंत काहन गोनियाना मंडी, महंत महिंद्र सिंह दिल्ली, संत प्रीतपाल सिंह, संत चमकौर सिंह पटियाला, संत रणजीत सिंह, संत सुंदर सिंह पटियाला, संत बलविंद्र सिंह व भाई अवतार सिंह कोमल सहित काफी संख्या साध संगत उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed