फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sanjana won the poster making competition

Yamuna Nagar News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में संजना ने मारी बाजी

Tue, 16 Jul 2024 05:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 16 Jul 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Sanjana won the poster making competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में कार्यक्रम करवाया गया। जिसके अंतर्गत संस्थान में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। आईटीआई के उपप्राचार्य दीपेश महेंद्रू ने बताया कि इस दौरान पोस्टर मेकिंग, महेंदी, भाषण, रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। उन्होंने बताया कि पोस्टर मेकिंग में संजना ने प्रथम, रुक्मणि ने दूसरा, सिमरन ने तीसरा स्थान पाया। वहीं महेंदी में खुशी ने पहला, शिवानी ने दूसरा और प्रीती देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में कुलदीप ने बाजी मारी। यशिका दूसरे व खुशी तीसरे स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में अंकुश व वंश प्रथम रहे। दूसरे स्थान पर नेहा व शालू और तीसरे स्थान पर संगीता व मुस्कान रहे। विद्यार्थियों को उपप्राचार्य दीपेश महेंद्र ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में एपीओ पवन कांबोज, अल्लाज कुमार, संजय नरवाल, पुष्पेंद्र सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed