Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sanitation workers' strike receives Congress's support

Yamuna Nagar News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को मिला कांग्रेस का समर्थन

Sat, 09 May 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 09 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike receives Congress's support
कर्मचारियों को संबो​धित करते कांग्रेस नेता रमन त्यागी। संवाद - फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन मिला है। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी शुक्रवार को धरना स्थल पर पहुंचे और सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया।
धरना स्थल पर नगर पालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान पपला, अग्निशमन यूनियन के प्रधान गुलशन कुमार की अगुवाई में कर्मचारियों और कांग्रेस नेताओं ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। रमन ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर शहर को साफ रखने का कार्य करते हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने भी सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में हाई कोर्ट के आदेशानुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, सेवानिवृत्ति पर पांच लाख रुपये का लाभ देना और एक्स ग्रेशिया पॉलिसी बहाल करना शामिल है। इस मौके पर संजीत तिगरा, सनी, रमन वैध, श्यामलाल, अमित, संजय डुलगच, संजय गहलोत, कमलेश, जीतो और सुनील सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed