फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sanitation conditions in Ward Eight are deplorable, and residents are suffering

Yamuna Nagar News: वार्ड आठ में सफाई व्यवस्था बदहाल, लोग परेशान

Wed, 17 Dec 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 17 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sanitation conditions in Ward Eight are deplorable, and residents are suffering
शक्ति नगर में वेंडिंग जोन के बाहर पड़ा कूड़ा। संवाद - फोटो : भिनगा में सुबह 11 बजे तक छाया रहा घना कोहरा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। शहर के प्रमुख और भीड़भाड़ वाले इलाकों में फैली गंदगी से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में कई स्थान ऐसे हैं, जहां लंबे समय से कचरा जमा है, लेकिन उसे नियमित रूप से उठाया नहीं जा रहा।
जब्बी वाला गुरुद्वारा के पास स्थित सरकारी वेंडिंग जोन व कॉम्प्लेक्स मार्केट में भी सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। सरकार द्वारा रेहड़ी-पटरी वालों के लिए बनाए गए इस वेंडिंग जोन में फैली गंदगी दुकानदारों, श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। कचरे के ढेरों के कारण मच्छर, मक्खियां और आवारा पशु खुलेआम घूमते नजर आते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

वार्ड के निवासी तरूणा, अजय, ताराचंद, बलराम, ईश्वर दत्त, प्रगट सिंह सहित अन्य लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया। नियमित सफाई न होने से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। निगम में वार्ड की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड को सुंदर बनाने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। जहां-जहां कचरे के ढेर लगते हैं, वहां स्थायी समाधान के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में डीएमसी धीरज कुमार को फोटो भी भेजी गई हैं। - विभोर पाहुजा, पार्षद, नगर निगम वार्ड आठ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed