{"_id":"698e1b434693f02ec207805d","slug":"sania-wins-singing-competition-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-151300-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गायन स्पर्धा में सानिया ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गायन स्पर्धा में सानिया ने मारी बाजी
Thu, 12 Feb 2026 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी व अन्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय, अहड़वाला, में सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सरस महोत्सव का धूमधाम से समापन हुआ। महोत्सव में गायन, नृत्य, मोनो एक्टिंग और लघु नाटिका प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गायन एकल में बीकॉम की सानिया ने पहला स्थान प्राप्त किया, बीसीए की वैशाली दूसरे और बीए की जानवी तीसरे स्थान पर रहीं।
एकल लोकगीत में भी सानिया ने बाजी मारी। युगल गायन सामान्य और लोकगीत में जानवी और इशिका ने पहला स्थान हासिल किया। मोनो एक्टिंग में बीए के आदित्य ने प्रथम, बीसीए की काजल ने द्वितीय और बीए की काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लघु नाटिका में सोशल मीडिया टीम ने पहला स्थान, नशा मुक्त भारत ने दूसरा और स्वावलंबी टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
एकल नृत्य सामान्य में बीकॉम की कनिका ने पहला स्थान जीता, बीए की महक और बीकॉम की अनु ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। एकल लोक नृत्य में बीए के मोहित ने बाजी मारी। समूह नृत्य और लोक नृत्य में भी विद्यार्थियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। बीकॉम की करुणा और लवलीन तथा बीए की मानसी को स्मृति चिन्ह देकर विशिष्ट सम्मान प्रदान किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी और महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सर्वजीत कौर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उपप्राचार्य डॉ. रमेश धारीवाल ने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं, जिससे उनका समग्र विकास हो। उन्होंने सभी प्रतियोगियों को प्रोत्साहित किया और उन्हें मेहनत जारी रखने का संदेश दिया।आरती अरोड़ा, डॉ. बलबीर कुमार, डॉ. सतनाम सिंह ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की।