फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sang is an important part of Haryana's culture and heritage: Ankeshwar

हरियाणा की संस्कृति एवं विरासत का अहम हिस्सा है सांग : अंकेश्वर

Fri, 21 Mar 2025 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 21 Mar 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Sang is an important part of Haryana's culture and heritage: Ankeshwar
साढौरा। सांग हरियाणा की संस्कृति एवं विरासत का अहम हिस्सा होने के अलावा प्रदेश की संस्कृति को समृद्ध बनाने में भी सांग विद्या का अहम योगदान है। इसलिए इस प्राचीन संस्कृति को सहेजने और आगे बढ़ाने के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक एवं वित्त अधिकारी डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने अजीजपुर कलां गांव में तीन दिवसीय रत्नावली युवा सांग महोत्सव का शुभारंभ करते हुए यह बातें कही। इस सांग महोत्सव का आयोजन साढौरा के डीएवी कॉलेज की ओर से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से किया जा रहा है। सांग महोत्सव के पहले दिन कैथल के आरकेएसडी कॉलेज की टीम ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया। हरियाणा की इस प्राचीन विरासत को देखकर ग्रामीण झूमने को मजबूर हो गए। जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल संधू ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं को हरियाणा की समृद्ध संस्कृति का ज्ञान प्राप्त होगा। प्राचार्य डॉ. तेजबीर सिंह ने हरियाणवीं संस्कृति में सांग के महत्व को बताया। उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से संस्कृति जागरण के तहत सांग सहित अन्य पारंपरिक गीत एवं नृत्य का प्रसार करने के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान अजीजपुर कलां के सरपंच विशाल एवं पेंसल के सरपंच नवीन कमल संधू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed