फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Samyukt Kisan Morcha Submits Memorandum to Mandi Secretary

Yamuna Nagar News: संयुक्त किसान मोर्चा ने मंडी सचिव को सौंपा ज्ञापन

Fri, 08 May 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 08 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Samyukt Kisan Morcha Submits Memorandum to Mandi Secretary
व्यासपुर में मार्केट कमेटी सचिव को मांग पत्र सौंपते मोर्चा के सदस्य। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गुरुवार को अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्यों ने किसानों की समस्याओं और मांगों के समाधान को लेकर एसडीएम कार्यालय व्यासपुर तथा मार्केट कमेटी कार्यालय में मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष गुरभजन सिंह, रामकर्ण शर्मा, दिलबाग सिंह, नीरज चौहान और कुलविंद्र सिंह कपूरी मुख्य रूप से शामिल रहे।
किसान नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों से जुड़े कई नियम और शर्तें बिना पर्याप्त विचार-विमर्श के लागू कर दी जाती हैं, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फसल बिक्री के दौरान ऑनलाइन पोर्टल, रजिस्ट्रेशन और बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी प्रक्रियाओं ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि बड़ी संख्या में किसानों को अब तक गेहूं की फसल का पूरा भुगतान नहीं मिला है। सरकार 72 घंटे में भुगतान का दावा करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति अलग है। वहीं मंडियों में गेहूं के उठान की धीमी गति के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेताओं ने गन्ना किसानों की समस्याएं भी उठाईं। उन्होंने कहा कि गन्ने का भुगतान समय पर नहीं हो रहा और विभिन्न खर्चों के नाम पर कटौतियां की जा रही हैं, जिससे किसानों में रोष है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि गेहूं का बकाया भुगतान तुरंत जारी किया जाए, मंडियों से उठान प्रक्रिया तेज की जाए तथा ऑनलाइन पोर्टल और बायोमेट्रिक जैसी अनावश्यक शर्तों को वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed