{"_id":"66a044e9480d148ed80b6df4","slug":"salute-to-martyr-chandrashekhar-azad-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-122515-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शहीद चंद्रशेखर आजाद को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शहीद चंद्रशेखर आजाद को किया नमन
Wed, 24 Jul 2024 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 24 Jul 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहीद चंद्रशेखर आजाद यादगार कमेटी द्वारा शहीद भगत सिंह पार्क यमुनानगर में शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत जंग सिंह की पत्नी मुख्यातिथि स्वर्ण कौर ने कहा कि देश को आजाद करवाने के लिए क्रांतिकारियों ने जिस आजाद भारत की कल्पना के लिए बलिदान दिए थे वह 80 वर्षों बाद भी नहीं बन सका। स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष एमएस वर्मा ने शासन-प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की उपेक्षा का आरोप लगाया।
विशिष्ट अतिथि बीके मेहता ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को कोई समस्या आती है उसके लिए हम तत्पर रहेंगे। हर संभव प्रयास करेंगे कि इन परिवारों को कोई परेशानी न हो। कमेटी के अध्यक्ष रोशन लाल शर्मा ने बताया कि शहीद भगत सिंह पार्क में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माला अर्पण की गई।
तत्पश्चात् शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर ज्योत जलाकर समारोह का शुभारंभ किया गया। मौके पर नरेंद्र शर्मा, परमजीत मेहता, कृष्ण लाल अरोड़ा, रमेश शास्त्री, शिव कुमार, संजीव कांबोज, ओम प्रकाश सैनी, मुल्कराज अरोड़ा ने भी शहीद चंद्रशेखर आजाद को नमन किया।