{"_id":"654bfa459b5ce7b78506c15d","slug":"salesman-arrested-for-selling-liquor-illegally-on-contract-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-8864-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ठेके पर अवैध रूप से शराब बेचते सेल्समैन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ठेके पर अवैध रूप से शराब बेचते सेल्समैन गिरफ्तार
Thu, 09 Nov 2023 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 09 Nov 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। अपराध शाखा- 2 की टीम ने गांव जुडा से टेही जाने वाली सड़क के किनारे बनी टीन की दुकान में चल रहे शराब के अवैध ठेके से छापामारी के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस दौरान उन्होंने शराब बेचते हुए सेल्समेन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपराध शाखा- 2 के प्रभारी अनेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि गांव जुड़ा से टेही जाने वाली सड़क के किनारे बनी टीन की दुकान में एक शराब का ठेका अवैध रूप से चल रहा है। इस सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर छापामारा तो वहां से शराब की अवैध बिक्री करते जगाधरी के श्याम सुंदरपुरी सुभाष चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। मौके से अवैध देशी शराब की 76 बोतल, 60 आधे, 229 पव्वे व अंग्रेजी शराब की 106 बोतल, 12 आधे, 11 पव्वे बरामद हुई।