{"_id":"66bff5484918128d970ae7d7","slug":"saints-demonstrated-against-attacks-on-hindus-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-123906-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हिंदुओं पर हमलों के विरोध में संतों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हिंदुओं पर हमलों के विरोध में संतों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बिलासपुर। क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों व संतों ने बांग्लादेश व पश्चिम बंगाल की घटनाओं के विरोध स्वरूप शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।
प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सामूहिक हत्या, महिलाओं व लड़कियों के साथ की जा रही दरिंदगी और मंदिरों को जलाने की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार आशीष कुमार को सौंपा। साथ ही हिंदुओं के खिलाफ हो रही घटनाओं पर रोक लगाने की सरकार से मांग उठाई।
सरस्वती अजात आश्रम के महंत की अगुवाई और सुभाष गौड़ की अध्यक्षता में महर्षि वाल्मीकि मंदिर बिलासपुर से रोष मार्च शुरू हुआ, जो मेन बाजार से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचा। रोष मार्च में भारी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। सुभाष गौड़ ने कहा कि आज भारत ही नहीं, पूरे विश्व का हिंदू आक्रोशित है। आज सनातन धर्म खतरे में है, इसलिए हम सबको जागृत होना होगा। वहीं श्रीराम सेना बिलासपुर द्वारा प्रधानमंत्री के नाम दिए मांग पत्र में पश्चिम बंगाल में हुई प्रशिक्षु डॉक्टर की निर्मम हत्या व वहां हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को रोकने की मांग की गई। ज्ञापन देने व रोष मार्च में कस्बे की धार्मिक संस्थाएं, समाजसेवी संस्थाएं, धार्मिक लोग व संत-महंत शामिल हुए।