{"_id":"67bb6d0f6aa6cf76770f5154","slug":"sahibzada-ajit-singh-is-the-inspiration-of-every-youth-balwinder-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-133601-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर युवा की प्रेरणा साहिबजादा अजीत सिंह : बलविंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर युवा की प्रेरणा साहिबजादा अजीत सिंह : बलविंद्र
Mon, 24 Feb 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। साहिबजादा अजीत सिंह सेवादल की ओर से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जगाधरी वर्कशॉप में साहिबजादा बाबा अजीत सिंह का प्रकाश उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कीर्तन दरबार में सुंदर पंडाल सजाया गया। प्रसिद्ध रागी जत्थों ने संगत को कीर्तन से निहाल किया।
सेवादल की ओर से आंखों, दांतों और ह्रदय रोग का निशुल्क जांच शिविर आयोजित किया गया जिसमें गुरु नानक खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभी बच्चों और जनसामान्य की जांच की गई। सेवादल के अध्यक्ष बाबा बलविंद्र सिंह ने बताया कि हर साल साहिबजादा बाबा अजीत सिंह का प्रकाश पर्व पर कीर्तन दरबार और लंगर का आयोजन भी किया जाता है।
कीर्तन दरबार में पंथ के प्रसिद्ध रागी कीर्तनी और कथावाचक संगत को गुरबाणी और इतिहास के साथ जोड़ा सेवक दल की और से लंगर का भी आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि साहिबजादा अजीत सिंह युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने अपने जीवन की भी परवाह नहीं की। उन्होंने अपने समाज को अपना परिवार माना और मानव धर्म को अपनाया। उसकी रक्षा के लिए अपना जीवन दान दिया।
विज्ञापन
साहिबजादा अजीत सिंह सेवक दल समाज सेवा सामाजिक सौहार्द के लक्ष्य को लेकर शुरू किया गया रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर मुख्य रूप से लगाए जाते हैं। सेवक दल का लक्ष्य है कि समाज सेवा के प्रति लोग जागरूक हो और एक दूसरे की मदद करते हुए एक सभ्य समाज का निर्माण करें।