फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Saharanpur Khan Sporting Club defeated Nahan Football Club to capture the trophy

सहारनपुर खान स्पोर्टिंग क्लब ने नहान फुटबॉल क्लब को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur Khan Sporting Club defeated Nahan Football Club to capture the trophy
Saharanpur Khan Sporting Club defeated Nahan Football Club to capture the trophy - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। दशहरा ग्राउंड में रंजीत सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें आठ टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। फुटबॉल मैच में खिलाड़ियों ने जीत के लिए दमदारी के साथ जद्दोजहद की। उद्घाटन मैच सहारनपुर व स्वामी विवेकानंद फुटबॉल क्लब वर्कशॉप के मध्य खेला गया जिसमें सहारनपुर ने यह मैच पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से जीता।
विज्ञापन

दूसरा मैच झंडा बिलासपुर व न्यूकासल फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। इस मैच का भी निर्णय पेनाल्टी शूटआउट से ही हुआ। यह मैच न्यूकासल यूनाइटेड ने 8-7 के स्कोर से जीता। तीसरा मैच डीजीएफसी व नहान के मध्य खेला गया। जिसे नहान ने डीजीएफसी से 1-0 से जीता। इसके बाद चौथा मैच अंबाला व ब्लाजिंग टाइटन के बीच खेला गया। यह मैच अंबाला ने ब्लाजिंग टाइटल से 1-0 से जीत लिया। वहीं टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच सहारनपुर में न्यूकासल फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया। जिसे सहारनपुर ने न्यूकासल से 1-0 से जीत लिया और फाइनल में अपनी टीम की जगह सुनिश्चित की। इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल मैच नहान व अंबाला के मध्य खेला गया। जिसका निर्णय पेनाल्टी शूटआउट में हुआ और नहान ने 3-2 से यह मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। इसके बाद फाइनल मैच सहारनपुर खान स्पोर्टिंग क्लब व नहान फुटबॉल क्लब के बीच गया। इस फाइनल मैच का निर्णय टाईब्रेकर में हुआ और यह मैच सहारनपुर खान स्पोर्टिंग क्लब ने 2-0 से जीतकर टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि के तौर पर जिला फुटबॉल संघ के प्रधान भारत भूषण जुयाल पहुंचे। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से और अनुशासन में रहकर खेलें। खेल मानसिक तौर पर स्वस्थ रखता है और भिन्न प्रकार की बीमारियों से निजात दिलाता है। वहीं समापन समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर डीएसपी रवि कुंडिया पहुंचे। उन्होंने विजेता उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन रेलवे में कार्यरत सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी पंकज चुघ ने किया। इस मौके पर पार्षद विनोद मरवाह, संजीव दत्ता, कोच संतन प्रसाद, कोच रणविजय सिंह, मनीष बक्शी, इंद्रजीत नागपाल, सुखविंद्र सिंह, जिला फुटबॉल संघ के सचिव राजेश भारद्वाज, रंजीव शर्मा, मोहन लाल व डीएवी फिजियोथैरेपी एंड रिहेबिलिटेशन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर हिमांशु शेखर मौजूद रहे।

Saharanpur Khan Sporting Club defeated Nahan Football Club to capture the trophy

Saharanpur Khan Sporting Club defeated Nahan Football Club to capture the trophy- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed