फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Sadhaura resounded with chants of 'Jai Jagannath'

Yamuna Nagar News: भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा साढौरा

Sat, 25 Jul 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 25 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sadhaura resounded with chants of 'Jai Jagannath'
भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान मौजूद श्रद्धालु। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। हरे कृष्णा प्रचार समिति की ओर से अंतरराष्ट्रीय श्री कृष्ण भावनामृत संघ के सहयोग से शुक्रवार को साढौरा में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान जगन्नाथ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
रथयात्रा का शुभारंभ विधायक रेनू बाला और नगरपालिका चेयरपर्सन शानिली शर्मा ने किया। इससे पहले भगवान श्री जगन्नाथ को भोग अर्पित किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने रस्से से भगवान के रथ को खींचकर यात्रा का शुभारंभ किया। रथ खींचने को लेकर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

बैंड बाजों के साथ निकली रथयात्रा श्री कृष्ण मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार, 11 मुखी हनुमान मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर होते हुए शामपुर मार्ग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। रथयात्रा का विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं की ओर से जगह-जगह स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ पर पुष्प वर्षा की और प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक रेनू बाला ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि कस्बे में भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन होना सभी के लिए सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन नवीन भसीन, सुमत जैन, अंकित अग्रवाल, मंगत राम सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed