फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   rupees, snatching

एक्टिवा सवार तीन युवकों ने बाइक सवार सब्जी विक्रेता से मारपीट कर पांच हजार छीने

Wed, 18 Sep 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
rupees, snatching
बाड़ी माजरा पुल के पास एक्टिवा सवार तीन युवकों ने बाइक सवार सब्जी विक्रेता से मारपीट कर पांच हजार रुपये छीन लिए। आरोपियों ने बाइक से गंदे पानी के छींटे मारने की बात कहकर सब्जी विक्रेता को रुकवाया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और पांच हजार रुपये छीन कर फरार हो गए।
विज्ञापन

तिगरी निवासी मनजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि वो हर रोज मंडी से सब्जी खरीद कर थ्री व्हीलर से सब्जी की फेरी लगाकर बेचता है। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे वह रेलवे रोड स्थित एसबीआई की शाखा में आया था। उसने इरोल एक्सपोर्ट कंपनी से 26000 रुपये का चेक मिला हुआ था। जिसमें वह अपने खाते में जमा करवाने आया था। चेक जमा करवाने के बाद उसने अपने खाते से 10000 रुपये निकलवाए। पैसे निकलवाने के बाद वह अपनी बाइक पर बैठकर बाडी माजरा गया। जहां से वह वापस बाडी माजरा पुल से होता हुआ आ रहा था। उसी समय एक्टिवा पर सवार तीन लड़के पीछे से आए और कहने लगे कि आपने बाइक से हमारे को पानी के छींटे मारे है। जैसे ही उसने अपनी बाइक को रोका तो एक्टिवा चलाने वाले लड़के ने उसे थप्पड़ मारे। जिस पर वह नीचे गिर गया। फिर एक लड़के ने उसकी पेंट की जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए। अपनी एक्टिवा को मोड़ कर वापस बाडी माजरा की तरफ भाग गए। तीनों आरोपियों को सामने आने पर वह पहचान सकता है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने तीनों अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed