फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rs 29.95 lakh cheated by sending fake Canada visa

कनाडा का फर्जी वीजा भेज ठगे 29.95 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Rs 29.95 lakh cheated by sending fake Canada visa
बूड़िया। कनाडा का वीजा लगवाने के नाम पर शहजादपुर निवासी केवल कृष्ण से 29 लाख 95 हजार 500 रुपये ठग लिए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने उसे फर्जी वीजा थमा दिया। वीजा फर्जी होने का पता चलने पर जब पीड़ित ने आरोपी से संपर्क किया तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी ठग के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहजादपुर निवासी केवल कृष्ण ने बूड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक दिन उसने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा। जिसमें एक महिला ने अपने वीडियो मैसेज के माध्यम से कनाडा का वीजा लगवाने की बात कही। इसके बाद उसने विज्ञापन में आए मोबाइल नंबर पर फोन किया। फोन उठाने वाले ने अपना नाम हरदीप शेरगिल बताया। आरोपी ने उसे कहा कि वह वीजा लगवाने का काम करता है। इस समय वह अमेरिका में है। आरोपी ने 30-31 लाख रुपये में उसका कनाडा का वीजा लगवाने का लालच दिया। आरोपी ने उसे वीजा लगवाने के बाद पेमेंट करने की बात कही।
विज्ञापन

आरोपी की बातों में आकर वह कनाडा का वीजा लगवाने को तैयार हो गया। इसके बाद आरोपी ने अपने व्हाट्सएप पर उसका पासपोर्ट, पेन कार्ड, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों की कॉपी मंगवाई और प्रोसेस फीस के नाम पर 82,500 रुपये की मांग की। जो उसने बीती 21 जनवरी को आरोपी को गूगल पे के माध्यम से भेज दिए। गूगल पे पर आरोपी का नाम शेख मुस्तफा लिखा आया। जब उसने आरोपी से इस बारे में पूछा तो उसने स्टाफ का खाता होने की बात कही। एक दिन आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल कर कहा कि उसका वीजा लग गया है। उसकी कंपनी का एक कर्मचारी यमुनानगर आएगा, उसके चार रुपये दे देना। इसके बाद उसे यमुनानगर में कुमार नाम का कर्मचारी मिला। आरोपी ने उसे वीजा की कॉपी दिखाई और हरदीप शेरगिल के बारे में बताते हुए चार लाख रुपये मांगे। उसने आरोपी को चार लाख रुपये की नकदी दे दी और 30 लाख रुपये में से बाकी पेमेंट चेक के माध्यम से करने को कहा। इसके बाद 24 अप्रैल तक उसने आरोपी के दिए गए बैंक खातों में बकाया राशि भी जमा करवा दी। उसने आरोपी को कुल 29 लाख 95 हजार 500 रुपये दे दिए लेकिन जब उसने आरोपी द्वारा दिया गए वीजा की जांच कराई तो वह फर्जी निकला। जब उसने इस संबंध में आरोपी से बातचीत की तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। बूड़िया थाना प्रभारी पूर्ण सिंह का कहना है कि मामले में धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed