{"_id":"65ff6192790cab32c50199b4","slug":"rs-180-lakh-grabbed-in-the-name-of-sending-it-to-canada-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-116268-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने के नाम पर हड़पे 1.80 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने के नाम पर हड़पे 1.80 लाख रुपये
Sun, 24 Mar 2024 04:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
सरस्वतीनगर। कनाडा भेजने के नाम पर भंभौली निवासी सुशील कुमार से एक लाख 80 हजार रुपये लेकर हड़प लिए। आरोप जींद के रामराई गांव निवासी विनोद पर लगा है। आरोपी ने 15 लाख रुपये में उसे कनाडा भेजने का सौदा तय किया था। एक लाख 80 हजार रुपये लेकर बकाया रकम कनाडा भेजने के बाद देना तय हुआ है। इसके बाद आरोपी ने उसे न तो कनाडा भेजा और न ही उसके रुपये लौटाए। छप्पर थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भंभौली निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। उसकी मुलाकात इस्माइलपुर निवासी रिंकू के साथ हुई। रिंकू ने उसे बताया कि जींद के रामराई निवासी विनोद कुमार लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। रिंकू के माध्यम से उसने जगाधरी में आरोपी विनोद से मुलाकात की। आरोपी ने उसे कनाडा जाने का 15 लाख रुपये खर्च बताया। आरोपी विनोद ने कनाडा भेजने से पहले उससे पासपोर्ट, आधार कार्ड व एक लाख 80 हजार रुपये देने को कहा। बकाया रुपये आरोपी ने कनाडा जाने के बाद देने की बात कहीं। आरोपी की बातों में आकर उसने संबंधित दस्तावेज व एक लाख 80 हजार रुपये आरोपी विनोद को 21 अक्तूबर 2023 को दे दिए। तब आरोपी ने उसे कहा कि नवंबर माह में वह उसे कनाडा भेज देगा लेकिन इसके बाद आज तक न तो उसका वीजा दिया और न ही टिकट। उसने परेशान होकर आरोपी से अपने रुपये, पासपोर्ट व आधार कार्ड मांगा तो आरोपी ने उसे एक लाख 80 हजार रुपये का चेक दिया जो बाउंस हो गया। दोबारा रुपये मांगने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। छप्पर थाना पुलिस के जांच अधिकारी एसआई बजिंद्र सिंह का कहना है कि ने आरोपी जींद निवासी विनोद कुमार पर धोखाधड़ी व इमीग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।