फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rs 12 lakh swindled by invoking the names of Gadkari and CM Saini

Yamuna Nagar News: गडकरी और सीएम सैनी के नाम का सहारा लेकर 12 लाख हड़पे

Tue, 27 Oct 2026 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 27 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Rs 12 lakh swindled by invoking the names of Gadkari and CM Saini
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बायोगैस प्लांट में निवेश और शिलान्यास केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से कराने का झांसा देकर 12 लाख रुपये हड़प लिए गए। थाना फर्कपुर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि आरएनजे बायोग्रीन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों समेत अन्य लोगों ने तीन निवेशकों को 20 महीने में रकम दोगुनी करने और हर माह 10 से 12 प्रतिशत मुनाफा देने का भरोसा दिलाया। गांव मंडेबर निवासी परविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार मई 2025 को उनकी मुलाकात आरोपियों से कुरुक्षेत्र के बाबैन रोड स्थित गुहाण में कंपनी के कार्यालय में हुई थी।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि उनकी कंपनी आरएनजे बायोग्रीन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और आरएनजे बायोग्रीन एंड टेक प्राइवेट लिमिटेड भारत सरकार से मान्यता प्राप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि कंपनियों की बायोगैस बेचने के लिए भारत सरकार से डील हो चुकी है और जल्द ही प्लांट का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। आरोपियों ने निवेश पर 20 महीने में रकम दोगुनी करने और हर महीने 10 से 12 प्रतिशत मुनाफा देने का वादा किया।
साथ ही कहा कि पांच लाख रुपये से अधिक निवेश करने पर लिखित समझौता किया जाएगा और सुरक्षा के तौर पर चेक भी दिया जाएगा। इन आश्वासनों पर भरोसा कर परविंद्र सिंह, उनके दोस्त और रिश्तेदार ने अलग-अलग माध्यमों से कुल 12 लाख रुपये निवेश कर दिए। इसमें ऑनलाइन ट्रांसफर और नकद भुगतान शामिल था।
परविंद्र सिंह का आरोप है कि रकम लेने के बाद न तो उन्हें वादे के मुताबिक मुनाफा दिया गया और न ही उनकी मूल राशि वापस की गई। कंपनी से संपर्क करने पर उन्हें करनाल स्थित कार्यालय में बुलाया गया। वहां नई आईडी बनाकर 10 दिन में मुनाफा मिलना शुरू होने का आश्वासन दिया गया।
इसके बाद भी कोई भुगतान नहीं किया गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पहले भी पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी, जिसके बाद मामला जांच के लिए आर्थिक अपराध शाखा को भेजा गया। आर्थिक अपराध शाखा की प्रारंभिक जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।

रकम लौटाने का वादा नहीं निभाया
आरोपियों ने 31 दिसंबर 2025 तक पूरी रकम लौटाने का वादा किया था। लेकिन निर्धारित समय तक भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। आरोपियों में आरएनजे बायोग्रीन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राजेश राठौर, मार्केटिंग निदेशक मोहम्मद शहनवाज भारती उर्फ शान भारती, फतेहाबाद के नेहला निवासी संजय और निदेशक शामिल हैं। थाना फर्कपुर के एसएचओ नसीब सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed