फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Impact of changing weather: rise in patients with colds, coughs, and fevers

Yamuna Nagar News: बदलते मौसम का असर, बढ़ रहे सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज

Wed, 28 Oct 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 28 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Impact of changing weather: rise in patients with colds, coughs, and fevers
सिविल अस्पताल की ओपीडी में लगी लोगों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बदलते मौसम के बीच सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। दिन में धूप के कारण गर्मी और सुबह-शाम ठंड का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। इसके चलते जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सकों के कक्षों के बाहर मरीजों की भीड़ बढ़ रही है।
बच्चों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी हो रही है। अस्पताल में रोजाना 450 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इसके अलावा निजी अस्पतालों और चिकित्सकों के पास भी सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार की शिकायत लेकर लोग पहुंच रहे हैं। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रूप से गर्म रहता है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड महसूस होने लगी है। तापमान में इस अंतर के बीच दिनचर्या और पहनावे में सावधानी नहीं बरतने पर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौसमी बदलाव का असर बच्चों और बुजुर्गों पर अधिक दिखाई दे रहा है। बच्चों में खांसी, जुकाम, बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द, गले में खराश की शिकायतें सामने आ रही हैं। बुजुर्ग सर्दी, कमजोरी, बुखार, बदन दर्द, आंखों में दर्द व जलन इत्यादि परेशानियों के कारण चिकित्सकों से परामर्श ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलते मौसम में खानपान के प्रति लापरवाही और दिनचर्या में अनियमितता भी परेशानी बढ़ा सकती है। ऐसे में परिवारों को बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

लक्षण दिखने पर खुद से न लें दवा : डॉ. दिव्या
कार्यकारी जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या मंगला ने कहा कि मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सुबह और शाम ठंड से बचना जरूरी है। तापमान के अनुसार कपड़े पहनने, पर्याप्त पानी पीने, पौष्टिक भोजन लेने और साफ-सफाई का ध्यान रखने से संक्रमण का खतरा कम करने में मदद मिल सकती है। खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को ढकना भी जरूरी है। बुखार, खांसी या जुकाम लंबे समय तक बना रहे अथवा परेशानी बढ़े तो स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों में तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी या अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सा को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed