{"_id":"67ec3d893c6d8c69950b4789","slug":"rs-1057-lakhs-were-robbed-by-luring-them-with-profit-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-135492-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: लाभ का लालच देकर हड़पे 10.57 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: लाभ का लालच देकर हड़पे 10.57 लाख रुपये
Wed, 02 Apr 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। टास्क पूरा कर अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने फतेहपुर निवासी सचिन से 10 लाख 57 हजार रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सचिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फरवरी माह में उसके पास व्हाट्सएप पर एक लिंक आया। जिसमें वर्क फ्रॉम होम करने के बारे में लिखा था। इस लिंक पर क्लिक किया तो वहां से टेलीग्राम आईडी पर जुड़ गया। टेलीग्राम आईडी से उसे रिव्यू कर टास्क पूरा करने के नाम पर कार्य कर अधिक रुपये कमाने का झांसा दिया गया। शुरुआत में कुछ रुपये वापस मिले।
बाद में पेड टास्क दिए गए। इसके लिए अलग से आईडी बना दी गई। जिस पर उसने निवेश किया। आईडी पर लाभ दिखता रहा। इस तरह से अलग-अलग कर लगभग दस लाख रुपये निवेश कर दिए। जब इन रुपयों को निकालने लगा तो कमीशन के तौर पर रुपये मांगे गए। इस पर 57 हजार रुपये उसने बताए गए खाते में जमा करा दिए गए।
विज्ञापन
इसके बाद फिर से रुपयों की डिमांड की जाने लगी। अपने दोस्तों से बात की तो पता लगा कि यह साइबर ठगी हुई। उसने इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। साइबर थाना प्रभारी रजत शर्मा का कहना है कि अज्ञात ठगों पर केस दर्ज कर लिया है। साइबर ठगी के प्रति लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।