{"_id":"639cd3db68c3fc7afd2da75e","slug":"rs-1-55-lakh-withdrawn-from-account-in-the-name-of-compensation-yamuna-nagar-news-knl130869478","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मुआवजे के नाम पर खाते से निकाले 1.55 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मुआवजे के नाम पर खाते से निकाले 1.55 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुआवजे के नाम पर खाते से निकाले 1.55 लाख रुपये
पत्नी की मौत पर मुआवजा दिलाने का दिया था झांसा, सिक्योरिटी के लिए मांगे थे ब्लैंक चेक
क्रासर
पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ किया धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पत्नी की मौत पर सरकार से मुआवजा दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने गांव लेदा खादर निवासी सुखदेव सिंह से सिक्योरिटी के तौर पर ब्लैंक चेक ले लिए। इसके बाद उस चेक के माध्यम से आरोपी ने सुखदेव के खाते से एक लाख 55 हजार रुपये निकलवा लिए। बाद में आरोपी ने पैसे देने से मना कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव लेदा खादर निवासी सुखदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी शशि बाला की तीन दिसंबर 2021 को मौत हो गई थी। उसकी पत्नी मजदूरी का कार्य करती थी। सुखदेव सिंह ने बताया कि इस दौरान उसकी मुलाकात गांव मारवा खुर्द निवासी प्रवीण कुमार के साथ हुई। प्रवीण कुमार उसे कहने लगा कि वह उसकी पत्नी की मृत्यु पर सरकार की तरफ से आपको दो लाख रुपये दिलवा सकता है। उसने आरोपी के कहने पर उसे आधार कार्ड, बैंक की कॉपी, अपनी पत्नी का मृत्यु प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, व सिक्योरिटी के तौर पर दो हस्ताक्षर किए हुए चेक दे दिए। सुखदेव ने बताया कि गत 20 अक्टूबर को उसके बैंक अकाउंट में दो लाख रुपये आ गए। इस दौरान आरोपी को इस बात का पहले से पता था। आरोपी ने एक चेक लगाकर उसके अकाउंट से एक लाख 55 हजार रुपये निकाल लिए। जब उसने आरोपी से इस बारे बात की तो आरोपी कहने लगा कि उसे पैसे की जरूरत थी। जिस कारण उसने उसके अकाउंट से पैसे निकाले हैं। वह उसे जल्द ही पैसे वापस कर देगा। मगर इसके बाद आरोपी ने उसके पैसे वापस नहीं किए। आरोपी उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दे रहा है। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।