फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rotary Club will adopt the government school located on the border

Yamuna Nagar News: सीमा पर स्थित राजकीय स्कूल को गोद लेगा रोटरी क्लब

Fri, 13 Dec 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 13 Dec 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club will adopt the government school located on the border
यमुनानगर। रोटरी यमुनानगर रिवेरा की पहल से टापू माजरी के प्राइमरी स्कूल के बच्चों को डिजिटल शिक्षा मिल पाएगी। वीरवार को रोटेरियन ने स्कूल का दौरा किया और 50 बच्चों को स्वेटर बांटें। प्रधान रोटेरियन संजीव सेठी ने बताया कि यह स्कूल यूपी- हरियाणा के बॉर्डर पर है। जिला से यह 30 किलोमीटर दूर है। यहां पर सुविधाओं का अभाव है। लाइट है लेकिन नामात्र। इसी तरह मोबाइल के सिग्नल भी नहीं है। मौजूदा समय डिजिटल युग है और बच्चे उस युग का लाभ नहीं ले पा रहे। इसलिए निर्णय लिया गया है कि इस स्कूल को गोद लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए सभी रोटेरियन की सहमति बन गई है। यहां पर 50 बच्चों के लिए एक ही टीचर अशोक जैन है। वही प्रिंसिपल है। सेठी ने बताया कि यहां पर रिवेरा की ओर से एलईडी, इनवर्टर व बच्चों की जरूरत का सामान दिया जाएगा। आज के ये बच्चे कल का भविष्य हैं। इनकी प्रतिभा को निखारने की जरूरत है। इसके लिए रिवेरा प्रयास करेगा। वहीं प्रिंसिपल अशोक जैन ने बताया कि पहली बार किसी एनजीओ ने सकारात्मक पहल की है। निश्चित ही बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। उनके साथ सरपंच अरुण कुमार ने भी रोटेरियन के पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज सब कुछ आनलाइन है। ऐसे में बच्चों के लिए डिजिटल शिक्षा अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed