फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rotary Club Donates 1,000 Cloth Bags to the Corporation

Yamuna Nagar News: रोटरी क्लब ने निगम को दिए कपड़े के 1000 थैले

Wed, 06 May 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 06 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club Donates 1,000 Cloth Bags to the Corporation
कपड़े के थैले के साथ निगमायुक्त व रोटरी के पदा​धिकारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शहर को साफ, स्वच्छ, प्रतिबंधित पॉलिथीन मुक्त व प्रदूषण मुक्त बनाने को लेकर नगर निगम का अनेक सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को शहर को रोटरी क्लब ने नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद को कपड़े के 1000 थैले दिए और 4000 बुधवार को देने का वादा किया।
रोटरी यमुनानगर के प्रधान ईश आनंद और सचिव विभोर पाहुजा ने बताया कि रोटरी क्लब समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, पौधारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जनहित के कार्य करता रहा है। पॉलिथीन मुक्त शहर बनाने के इस अभियान में भी संस्था सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रही है। उन्होंने कहा कि 4000 और थैले दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा आवश्यकता अनुसार और कपड़े के थैले संस्था द्वारा नगर निगम को दिए जाएंगे, ताकि हमारा शहर पॉलिथीन मुक्त हो सके। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने रोटरी यमुनानगर के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ और पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब तक आम नागरिक और सामाजिक संगठन मिलकर काम नहीं करेंगे, तब तक स्थायी परिवर्तन संभव नहीं है। मौके पर नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, पार्षद तिलक राज, सोशल मीडिया इंचार्ज मुक्ता, रोटरी यमुनानगर के खजांची आशीष लूथरा, संयुक्त सचिव विक्रम बाली, संदीप बजाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed