फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rope and cloth used in the murder recovered, couple sent to jail

Yamuna Nagar News: हत्या में प्रयुक्त रस्सी और कपड़ा बरामद, दंपती को जेल भेजा

Fri, 09 Jan 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 09 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rope and cloth used in the murder recovered, couple sent to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र की सनक ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। तांत्रिक सिद्धि पाने की लालसा में पांच साल के मासूम प्रिंस की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी दंपती की पुलिस रिमांड वीरवार को पूरा गया। अदालत में पेशी के बाद दोनों आरोपियों शिव कुमार व उसकी पत्नी भारती को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी और कपड़ा बरामद किया है, जिससे मासूम प्रिंस को बांधकर गला घोंटा गया था। पुलिस के अनुसार यह बरामदगी मामले में निर्णायक साक्ष्य साबित हो सकती है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार 30 जुलाई 2025 को कामी माजरा गांव निवासी रविंद्र का इकलौता बेटा प्रिंस अचानक लापता हो गया था। पांच बहनों के बीच इकलौता भाई होने के कारण वह परिवार की आंखों का तारा था। अगले दिन पांसरा गांव में ट्यूबवेल के पास नाले से उसका शव बरामद हुआ था। पुलिस जांच में जो सच्चाई सामने आई, उसने समाज को झकझोर कर रख दिया। हत्या किसी दुश्मनी या रंजिश का नतीजा नहीं, बल्कि तंत्र-मंत्र की अंधी आस्था का परिणाम थी। मुख्य आरोपी शिवकुमार उर्फ सोनी अपनी कथित शक्तियों को बढ़ाने के लिए किसी के इकलौते बेटे की बलि देना चाहता था। इसी सोच के चलते उसने अपनी पत्नी भारती के साथ मिलकर इस जघन्य अपराध की साजिश रची थी।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि आरोपी शिव कुमार की पत्नी आरोपी भारती मृतक प्रिंस की चचेरी बहन है, जिसने रिश्तों की सारी मर्यादाएं तोड़ दीं।30 जुलाई को शिवकुमार के बेटे की बर्थडे पार्टी थी, जिसमें प्रिंस भी शामिल हुआ। मेहमानों के जाने के बाद शाम करीब छह बजे प्रिंस को उसके घर के बाहर से किडनैप कर लिया गया। रात में उसे श्मशान घाट ले जाकर तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया के नाम पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव को नाले में फेंक दिया था। इस मामले में दो नाबालिगों की भूमिका भी सामने आई है, जिन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि रिमांड में मिले सबूत जांच को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed