फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Root borer insect found in some sugarcane varieties

Yamuna Nagar News: गन्ने की कुछ किस्मों में मिला जड़ छेदक कीट

Sun, 15 Sep 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Sep 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Root borer insect found in some sugarcane varieties
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गन्ने की फसल पर लगने वाले जड़ छेदक कीट को लेकर कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गठित टीम ने जिले में सर्वेक्षण किया। इस दौरान कई स्थानोें पर जड़ छेदक कीट का आक्रमण गन्ने की कुछ किस्मों में अधिक पाया गया। टीम ने किसानों को इससे निपटने के उपाय बताए।
टीम में शामिल क्षेत्रीय केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र फरीदाबाद से वनस्पति संरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मीचंद, वनस्पति संरक्षण अधिकारी डॉ. जमुना नेगी व सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी डॉ. दीपिका चक्रवाल शामिल रहे। टीम ने करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला व यमुनानगर में गन्ना की फसल का सर्वेक्षण किया। इस दौरान फसल पर जड़ छेदक कीट का आक्रमण गन्ने की कुछ किस्मों में अधिक पाया गया।
विज्ञापन

टीम ने किसानों को सुझाव दिया कि खेतों के नजदीकी से निगरानी करें। इसकी वयस्क कीटों से रोकथाम के लिए खेत में प्रकाश प्रपंच द्वारा प्रबंधन किया जा सकता है। अधिक प्रकोप होने पर रासायनिक कीटनाशक फेप्रोनिल पांच प्रतिशत एससी का छिड़काव या फेप्रोनिल 00.03 प्रतिशत जीआर का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed