फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rohit won silver medal in high jump

Yamuna Nagar News: रोहित ने ऊंची छलांग में जीता रजत पदक

Tue, 28 Oct 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Rohit won silver medal in high jump
रोहित को सम्मानित करते आयोजक समिति के सदस्य। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन





जगाधरी। झारखंड की राजधानी रांची में हुई चौथी दक्षिण एशियाई सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शहर की कांसापुर निवासी ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता है। यह प्रतियोगिता रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 24 से 26 अक्तूबर तक करवाई गई। रोहित ने 2.15 मीटर ऊंची छलांग लगाकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

रोहित ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उसे रांची आना था। पारिवारिक स्थिति व आर्थिक तंगी के चलते आने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। पिता के निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। रोहित ने बताया कि आसपास के कुछ लोग, दोस्तों व शुभचिंतकों ने उसकी सहायता की।
विज्ञापन

फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. विकास कुमार, कोच चंद्रपाल राणा व उसके साथी पुनीत गुर्जर, अधिवक्ता अमित देसवाल व अंबिका प्लाईवुड ने आर्थिक सहायता दी। इसके बाद वह प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंच पाया। कोच चंद्रपाल राणा ने बताया कि रोहित कई महीनों से तेजली खेल परिसर में कड़ा अभ्यास कर रहा था। रोहित की मेहनत व समर्पण ने उसे आज यह उपलब्धि दिलवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले साल रोहित ने 26 से 29 दिसंबर तक भुवनेश्वर आईआईटी में हुई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में 2.12 मीटर की कूद लगाकर स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने बताया कि रोहित को सरकारी स्तर पर कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है, जिस कारण प्रशिक्षण व उपकरणों की कमी से उसका रास्ता कठिन हो गया है।

रोहित ने अपने जज्बे से साबित कर दिया है कि हौसले बुलंद के सामने कठिनाइयां भी हार मान लेती हैं। उसकी इस उपलब्धि से शहरवासियों सहित खेल प्रेमियों में खुशी व भारी उत्साह है। रोहित ने कहा कि उसका सपना ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। पदक जीतकर वह देश, प्रदेश व जिले का नाम विश्व स्तर पर चमकाना चाहता है। रोहित को बधाई देने वालों का घर पर तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed