फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   roberry from munsi of the Yamaunanagar

एचडीएफसी बैंक के बाहर बीड़ी कारोबारी के मुंशी को धक्का देकर सात लाख रुपये लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
roberry from munsi of the Yamaunanagar
roberry from munsi of the Yamaunanagar - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। शहर के सबसे व्यस्त रेलवे रोड पर एचडीएफसी बैंक के बाहर मंगलवार दोपहर नकाबपोशों ने बाइक सवार दो बदमाशों ने बीड़ी कारोबारी के मुंशी को धक्का लेकर सात लाख रुपये लूट लिए। यह रुपये मुंशी बैंक में जमा करवाने के लिए एक थैले में लेकर आया था। जैसे ही मुंशी साइकिल को संत निरंकारी भवन के पास लगे एक पेड़ के नीचे खड़ी करके बैंक में जाने लगा तो एक बदमाश ने बाइक से उतर कर रुपयों से भरा थैला छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह व सीआईए टू इंचार्ज महरूफ अली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शहर पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

कांसापुर एरिया की रामनगर कॉलोनी निवासी संत प्रकाश ने बताया कि वह पिछले 10 साल से बीड़ी कारोबारी रमेश कुमार ब्रदर्स एजेंसी पर मुंशी का काम कर रहा है। कारोबारी की एजेंसी के काम की देखरेख वो ही करता है। बैंक से रुपये निकलवाने व जमा करवाने का काम भी उसी के हवाले है। मंगलवार को कारोबारी ने उसे बैंक में जमा करवाने के लिए सात लाख रुपये की नकदी थी, जो उसने एक थैले में डाल लिए। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह सात लाख रुपये से भरा थैला लेकर रेलवे रोड पर संत निरंकारी सत्संग भवन के नजदीक स्थित एचडीएफसी बैंक में आ रहा था।
विज्ञापन

बैंक के पास आकर उसने अपनी साइकिल रेलवे रोड किनारे संत निरंकारी भवन के पास एक पेड़ के नीचे खड़ी की। साइकिल से रुपयों से भरा थैला लेकर वह बैंक के अंदर जाने लगा, तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर दो नकाबपोश बदमाश आए। एक आरोपी बाइक को स्टार्ट किए हुए सड़क पर ही खड़ा रहा। जबकि दूसरा बाइक से नीचे उतरकर उसके पीछे आया। आरोपी उससे थैला छीनने लगा, लेकिन उसने बहादुरी दिखाते हुए थैले को नहीं छोड़ा और बदमाश का मुकाबला करते हुए उसके साथ हाथापाई की। इस दौरान बदमाश ने उसे धक्का देकर सड़क पर नीचे गिरा दिया। सड़क पर गिरते ही उसकी टांग में चोट लग गई, जिससे वह घायल हो गया। तभी आरोपी बदमाश ने उससे रुपयों से भरा थैला लूट लिया। इसके बाद वह सड़क पर पहले से खड़े बाइक सवार बदमाश के पीछे बैठकर जगाधरी की तरफ फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमाशबीन बने रहे लोग, चंद कदम दूर था बैंक, पास में खड़े थे रेहड़ी वाले
मुंशी से लूट के समय वहां खड़े लोग तमाशबीन बने रहे। किसी ने भी मुंशी को बचाने का प्रयास नहीं किया। वारदात स्थल से चंद कदम दूर बैंक था। वहीं, पास में ही चार-पांच रेहड़ी वाले खड़े थे। इसके लिए पास की दुकानों के बाहर भी लोग खड़े हुए थे। रेलवे रोड पर भी वाहनों और लोगों की चहलकदमी थी। बावजूद इसके सरेआम दो बदमाश मुंशी को लूटकर फरार हो गए। किसी भी व्यक्ति ने बदमाशों को पकड़ने की जहमत तक नहीं जुटाई। यदि आसपास के लोग बदमाशों को पकड़ लेते तो मुंशी के रुपये भी बच जाते और बदमाशों के पकड़े जाने से कई अन्य मामले भी सुलझ सकते थे।
सीसीटीवी में नहीं आए बदमाश
बदमाशों ने संत निरंकारी भवन के दूसरे गेट के सामने वारदात को अंजाम दिया। यह गेट बैंक के नजदीक ही है। जब पुलिस ने बैंक में सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें बदमाश नजर नहीं आए। बदमाश बैंक में लगे सीसीटीवी की कवरेज से बाहर थे। इसके अलावा पुलिस ने आसपास की दुकानों के भी सीसीटीवी खंगाले, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया।
रेकी कर दिया वारदात को अंजाम
बीड़ी कारोबारियों का कहना है कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले मुंशी की रेकी की होगी। आरोपी पहले से ही मुंशी के पीछे लगे हुए थे। मुंशी ने थैले को साइकिल के हैंडल में बांधा हुआ था। इसलिए उन्होंने रास्ते में उससे वारदात नहीं की। जब मुंशी साइकिल को खड़ी करके बैंक में रुपये जमा करवाने जाने लगा तभी वारदात को अंजाम दिया गया। यह वारदात रेकी करने के बाद ही की गई।
बैंक के बाहर पहले भी हो चुकी है लूट की वारदातें
- 10 सितंबर 2012 को एचडीएफसी बैंक के बाहर चोपड़ा गार्डन निवासी टिंबर मर्चेंट सुभाष गुप्ता का मुंशी डेढ़ लाख रुपये का चेक कैश कराकर वापस जा रहा था। बैंक के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने मुंशी के हाथ से नोटों से भरा बैग छीन लिया था।
- 27 सितंबर 2012 की दोपहर को एचडीएफसी बैंक के बाहर से लुटेरों ने साढे़ 9 लाख की लूट को अंजाम दिया था
- 10 सितंबर 2014 को खजूरी रोड स्थित टिंबर फैक्टरी के मुंशी अशोक कुमार ने रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के बाहर दो बाइक सवार बदमाशों ने करीब साढ़े तीन लाख लूटे थे।

वारदात की सूचना मिलते ही मैं पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर गया था। मामले में मुंशी की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों पर केस दर्जकर लिया गया है। सीआईए टू पुलिस की मदद से मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
- सुखबीर सिंह, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।

roberry from munsi of the Yamaunanagar

roberry from munsi of the Yamaunanagar- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed