फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   robbery

बर्थ डे पार्टी में बाइक सवारों ने लूटी महिला की चेन, पीछा करके एक को पकड़ा, साथी को छुड़वाने के लिए किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
robbery
robbery - फोटो : Yamuna Nagar
कैंप स्थित लक्ष्मीनगर कॉलोनी गली नंबर आठ के एक घर में चल रही बर्थ-डे पार्टी में डांस कर रही महिला के गले से बाइक सवार युवकों ने चैन झपट ली। पार्टी में घर पर परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। शोर पर सदस्यों ने बाइक सवारों का पीछा और धक्का देकर उन्हें गिरा दिया। परिवार ने एक युवक को तो काबू कर लिया, जबकि सभी अन्य वहां से फरार हो गए। परिवार के लोग युवक को पकड़ कर अपने साथ ले आए और सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले बाइक सवार अपने साथी को छुड़वाने पहुंच गए। साथी को छुड़वाने के लिए युवकों ने परिवार पर ईटों से हमला कर दिया। परिवार के सदस्यों ने छिपकर जान बचाई। आसपास के अन्य लोगों के शोर मचाने पर युवक फरार हो गए। युवक हमला कर लौट गए लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। जिसके बाद परिवार के लोगों ने बिना समय गवाए पकड़े युवक को लेकर गांधीनगर थाना पहुंच गए। परिवार थाना में शिकायत दे रहा था, इस दौरान युवकों ने दोबारा घर पर हमलाकर दिया। जिसमें दो महिलाओं सहित दो बच्चे व एक युवक घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत पर बाइक सवार युवकों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लक्ष्मीनगर निवासी विक्रम कुमार ने बताया कि उसके भतीजे दीपांशु का रविवार को पहला जन्मदिन था। जिसकी खुशी मनाने के लिए उनके परिवार के सभी सदस्य उनके घर पर जमा थे। इस दौरान रात को परिवार की महिलाएं व अन्य सदस्य घर के सामने संगीत चलाकर डांस कर रहे थे। इस दौरान तीन बाइक पर 8-10 युवक पहुंच गए। इस बीच बाइक सवार एक युवक ने उसकी मां के गले से सोने की चेन तोड़ ली। विक्रम ने बताया कि शोर मचाने पर उसने अपने भाई मनीष, सौरभ और अन्य सदस्यों के साथ बाइक सवारों का पीछा किया और गली के मोड़ पर धक्का देकर एक बाइक सवार को गिरा दिया। इस दौरान उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया। जबकि अन्य सभी फरार हो गए। वे युवक को अपने घर ले आए और सूचना पुलिस को दी। विक्रम ने बताया कि इससे पहले की पुलिस आती वे युवक अपने साथी को छुड़वाने पहुंच गए। युवकों ने आते ही उनके घर पर ईंटें व पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जन्मदिन के लिए परिवार के आठ-दस बच्चे उनके घर पर थे। हमले से बचने के लिए सभी अंदर की ओर भागे। इस दौरान युवकों ने उसके भाई मनीष का सिर फोड़ दिया। जबकि दूसरे भाई सौरभ और मां ललतेश को ईंट लगने से गुम चोट आई। हमलावारों ने उनकी मार, बाइकें सहित घर का सामान तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed