{"_id":"6081d1d38ebc3ea1d73181ca","slug":"robbed-of-1-80-lakh-by-inhaling-intoxicants-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl679869189","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर 1.80 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर 1.80 लाख की लूट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बिलासपुर से निजी बस में सवार होकर बस स्टैंड पहुंचे कोटड़ा खास निवासी ईश्वर सिंह को दो युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उससे 1.80 लाख रुपये लूट लिए। ईश्वर निजी काम से यमुनानगर आया था। आरोपी उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर हमीदा हेड के पास नहर पर ले गए। वहां उससे मारपीट कर नकदी लूटी और उसका मोबाइल छीनकर नहर में फेंक दिया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोटड़ा खास निवासी ईश्वर सिंह ने शहर पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बीते सोमवार करीब छह बजे वह बिलासपुर बस स्टैंड से प्राइवेट बस में सवार होकर निजी काम से यमुनानगर आ रहा था। उसके पास एक लाख 80 हजार रुपये थे। जब वह बस से यमुनानगर बस स्टैंड पर उतरा तो उसे दो अज्ञात व्यक्ति मिले। आरोपियों ने उसे कोई दवाई सुंघाई। इसके बाद आरोपी उसे हमीदा हेड के नजदीक नहर की पटड़ी पर ले गए। नहर किनारे जाकर आरोपियों ने उससे मारपीट की और उसकी जेब से एक लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए।
इसके अलावा आरोपियों ने उसका मोबाइल भी लूट कर नहर में फेंक दिया। आरोपी उसे वहीं छोड़ कर फरार हो गए। कुछ देर बाद एक ट्रैक्टर ट्रॉली चालक आया। उसने उसे रोककर आपबीती सुनाई और उसके मोबाइल से अपने भाई को फोन कर वारदात के बारे में बताया। उसका भाई व अन्य परिजन वहां पहुंचे। सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों का पता कर गिरफ्तार किया जाएगा।