फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ROB construction will gain speed, Hydra reached the site

Yamuna Nagar News: आरओबी के निर्माण को मिलेगी रफ्तार, साइट पर पहुंची हाइड्रा

Wed, 17 Jul 2024 06:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 17 Jul 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
ROB construction will gain speed, Hydra reached the site
राहुल शर्मा
विज्ञापन

यमुनानगर।
पुराना रादौर रोड रेल फाटक के बीच रेलवे ट्रैक पर आरओबी निर्माण के लिए आखिरकार कार्रवाई शुरू हो गई है। इसके लिए मंगलवार को मौके पर हाइड्रा क्रेन पहुंच गई है। जिसकी मदद से रेलवे ट्रैक पर आरओबी का काम होगा। इसके लिए अंबाला-सहारनपुर रेल मार्ग पर ब्लॉक लिया जाना है, जो फिलहाल 19 व 20 जुलाई दो दिन रहने की संभावना है। इससे रेल मार्ग से निकलने वाली ट्रेनें डायवर्ट या रद्द होने की आशंका है।
इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अभी हाइड्रा क्रेन खड़े होने से पुराना रादौर रोड रेल फाटक के साथ औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाला निकल रहा रास्ता बंद हो गया, जिसकी पूर्व सूचना न होने पर पुराना रादौर रोड व औद्योगिक क्षेत्र से आने-जाने वाले वाहन चालक सुबह से शाम तक वापस जाते दिखे। जहां से उन्हें कई किलोमीटर घूमकर आना-जाना पड़ा।
विज्ञापन

ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (मालगाड़ियों के लिए अलग ट्रैक) प्रोजेक्ट में रेल फाटक बंद कर उनके स्थान पर अंडरपास या आरओबी बनाए जा रहे हैं। ऐसे ही फरवरी-2022 में पुराना रादौर रोड रेल फाटक बंद कर यहां आरओबी का काम शुरू हुआ। ट्रैक पर रेलवे और उसके दोनों ओर पीडब्ल्यूडी का काम है। यह गत 31 मई तक पूरा करना था लेकिन करीब ढाई साल में रेल फाटक के दोनों ओर पीडब्ल्यूडी की ओर से पुराना रादौर रोड और पुराना हमीदा की ओर शुगर मिल समीप तक आरओबी का काम किया गया है जबकि रेलवे ट्रैक पर रेलवे का काम बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरओबी निर्माण में देरी से यहां के दुकानदार परेशान हैं। उनका कहना है कि आरओबी निर्माण के कारण ढाई साल से यह रास्ता बंद होने से यहां से निकलने वाले अधिकांश लोग दूसरे रास्तों से आ-जा रहे हैं। जिस कारण दुकानों का कामकाज नाममात्र रह गया है। दुकानदारों के साथ रेल मार्ग के दोनों ओर बसे कॉलोनियों व गांवों के लोग भी ढाई साल से कई किलोमीटर घूमकर आने-जाने में परेशानी हो रही है। इसी परेशानी को अमर उजाला ने 15 जुलाई (सोमवार) के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद मंगलवार को मौके पर रेलवे ट्रैक पर आरओबी निर्माण के लिए हाइड्रा क्रेन पहुंचा दी गई। जिसकी मदद से दोनों ओर बने आरओबी के बीच रेलवे ट्रैक के ऊपर का ढांचा रखा जाना है।
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अंबाला से चीफ जनरल मैनेजर पंकज गुप्ता ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर आरओबी निर्माण के लिए अंबाला-सहारनपुर रेल मार्ग पर ब्लॉक लिए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह रेलवे का ब्लॉक 19 व 20 जुलाई दो दिन का संभावित है। प्रयास रहेगा कि यह काम जल्द व गुणवत्ता पूर्वक पूरा कराया जाए। संवाद

अभी यह स्थिति
आरओबी के काम से पुराना रादौर रोड रेल फाटक का रास्ता ढाई साल से बंद है। इसके एक ओर शहर तो दूसरी ओर सहारनपुर-कुरुक्षेत्र रोड व दर्जनों शहरी कॉलोनियां और सैकड़ों गांव हैं। दोनों ओर आने-जाने के लिए नौकरीपेशा, विद्यार्थी व अन्य वर्ग के लोग जमना गली अंडरपास (हल्के वाहनों पर) से दो किमी. या चांदपुर आरओबी (हल्के-भारी दोनों तरह के वाहनों पर) से छह किमी. अतिरिक्त घूम कर आ जा रहे हैं। इसमें 15 से 30 मिनट का समय ज्यादा लग रहे हैं, वहीं पेट्रोल व डीजल पर भी अतिरिक्त खर्च आ रहा है। दोनों ओर के दुकानदार व व्यापारी भी सामान भेजने व मंगाने में अतिरिक्त धन व समय खर्च होने से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed