{"_id":"6454061395824bf151039496","slug":"roadways-bus-crushed-student-going-for-tuition-death-yamuna-nagar-news-c-18-1-111804-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रोडवेज बस ने ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्र को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रोडवेज बस ने ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्र को कुचला, मौत
विज्ञापन
रोडवेज की प्रशिक्षण बस ने अंबाला रोड पर पुलिस लाइन के पास ट्यूशन पढ़ने जा रहे 12वीं कक्षा के छात्र को कुचल दिया। इस हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र अभि उदय माहेश्वरी (18) सेंट थॉमस स्कूल में पढ़ता था। सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है और परिजनों की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अंसल टाउन निवासी संदीप माहेश्वरी ने बताया कि उनका बड़ा बेटा अभिउदय सेंट थॉमस स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। वीरवार शाम करीब सवा चार बजे उसका बेटा अपनी एक्टिवा पर ट्यूशन पढ़ने के लिए जगाधरी जा रहा था। अंबाला रोड पर पुलिस लाइन से थोड़ा आगे पीछे से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसका बेटा अनियंत्रित होकर एक्टिवा सहित सड़क पर गिर पड़ा और बस उसे कुचलते हुए निकल गई। इस हादसे में उसका हेल्मेट भी चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई लेकिन आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसके बेटे को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों की शिकायत पर आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
-जनकराज, एसएचओ, शहर थाना जगाधरी।