फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Roadways bus conductor accused of indecency

Yamuna Nagar News: रोडवेज बस के परिचालक पर अभद्रता का आरोप

Sun, 30 Mar 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 30 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus conductor accused of indecency
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। सेक्टर 17 निवासी कुलदीप सिंह ने हरियाणा राज्य परिवहन की एक बस परिचालक पर उसकी बेटी से अभद्रता और टिकट से अधिक रुपये मांगने का आरोप लगाया है। वहीं, चालक पर भी बस खराब होने का बहाना बनाकर नीचे उतारने का आरोप लगाया है।आरोपी परिचालक व बस चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर कुलदीप ने परिवहन मंत्री अनिल विज, उपायुक्त व हरियाणा राज्य परिवहन महाप्रबंधक को शिकायत भेजी है।
शिकायत में कुलदीप ने बताया कि 25 मार्च को उसकी बेटी हरियाणा राज्य परिवहन यमुनानगर डिपो की एक बस से दिल्ली जा रही थी। वह सुबह साढ़े आठ बजे बस स्टैंड से बस में सवार हुई। बस चलने पर परिचालक ने उसकी बेटी का दिल्ली जाने का 318 रुपये मूल्य का टिकट काटा। आरोपी चालक टिकट मूल्य से सौ रुपये अतिरिक्त यानि 418 रुपये मांगने लगा।
विज्ञापन

उसकी बेटी ने अतिरिक्त सौ रुपये मांगने का कारण पूछा तो वह रेट बढ़ने का बहाना बनाने लगा। जब उसकी बेटी ने अतिरिक्त रुपये नहीं दिए तो आरोपी परिचालक अपने मोबाइल से फेक कॉल करके बोलने लगा कि वह लड़की मिल गई है, जिसने कल टिकट के रुपये नहीं दिए थे। अभी मैं इससे कल की टिकट के भी रुपये लेता हूं। इसके बाद आरोपी जबरन रुपये देने की जिद करने लगा। जबकि अन्य यात्रियों ने उसका विरोध जताया तो वह आगे चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप ने बताया कि करनाल पहुंचने पर चालक ने बस में कोई खराबी आने की बात कहकर बस को रोक दिया और उन्हें अन्य बसों में चढ़ाया। जिससे उनका चार घंटे का सफर साढ़े छह घंटे में हुआ। आरोप है कि बस चालक व परिचालक ने उन्हें काफी परेशानी हुई। आरोपी परिचालक ने उसकी बेटी से अभद्रता की। आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed