फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Roadblock staged at toll plaza for Gurnam Singh Charuni's release

Yamuna Nagar News: गुरनाम सिंह चढूनी की रिहाई के लिए टोल प्लाजा पर लगाया जाम

Tue, 21 Jul 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 21 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Roadblock staged at toll plaza for Gurnam Singh Charuni's release
मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर नारेबाजी करते भाकियू के पदा​​​धिकारी व किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी समेत अन्य किसान नेताओं को पुलिस हिरासत में लिए जाने के विरोध में सोमवार को किसानों ने सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे-344 पर मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर जाम लगा दिया। भाकियू नेताओं ने रिहा करने का आश्वासन मिलने पर जाम खोल दिया है।
किसान भाकियू के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना व निदेशक सरदार मंदीप सिंह रोडछप्पर के नेतृत्व में टोल पर पहुंचे। किसानों ने दोपहर करीब एक बजे से लेकर शाम साढ़े चार बजे तक जाम लगाकर रखा। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने टोल प्लाजा पर धरना देकर वाहनों की आवाजाही रोक दी। टोल की लेन के आगे अपने वाहन खड़े कर दिए।
विज्ञापन

इसके चलते टोल प्लाजा के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया। डीएसपी डीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि चढूनी को रिहा किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजू ने बताया कि देश बचाओ मोर्चा के बैनर तले भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में 21 जुलाई को दिल्ली में किसानों की महापंचायत प्रस्तावित थी। उनका आरोप है कि महापंचायत से पहले ही पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी सहित कई किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया।
किसानों का कहना है कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है और इसी के विरोध में टोल प्लाजा पर जाम लगाया गया। प्रदर्शन के दौरान भाकियू के डायरेक्टर मनदीप रोड़छप्पर, प्रदेश सचिव विक्रांत ससौली, महासचिव गुरबीर तलाकौर, ब्लॉक प्रधान परमजीत ससौली, प्रतापनगर ब्लॉक प्रधान जगतार सिंह, छछरौली ब्लॉक प्रधान राजकुमार सिपियांवाला ने कहा कि जब तक चढ़ूनी और अन्य नेताओं को रिहा नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
शाम करीब 4:30 बजे भाकियू की कोर कमेटी की बैठक के बाद अगली रणनीति तय की गई। किसान नेताओं ने बताया कि गुरनाम सिंह चढ़ूनी की रिहाई नहीं होने के कारण संगठन ने दिल्ली कूच करने का फैसला लिया है। कोर कमेटी की ओर से एक पत्र जारी कर मांग की गई है कि गुरनाम सिंह चढ़ूनी को दिल्ली में प्रस्तावित किसान प्रदर्शन में शामिल होने की अनुमति दी जाए।

जाम के कारण टोल प्लाजा पर ट्रकों, बसों और निजी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए विभिन्न मार्गों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला, जिससे यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।

मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर नारेबाजी करते भाकियू के पदाधिकारी व किसान। संवाद

मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर नारेबाजी करते भाकियू के पदाधिकारी व किसान। संवाद

मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर नारेबाजी करते भाकियू के पदाधिकारी व किसान। संवाद

मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर नारेबाजी करते भाकियू के पदाधिकारी व किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed