{"_id":"64233fe484bb01687f0119e6","slug":"road-safety-works-will-be-investigated-yamuna-nagar-news-c-18-1-74567-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रोड सेफ्टी के कामों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रोड सेफ्टी के कामों की होगी जांच
विज्ञापन
रोड सेफ्टी की बैठक का मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजन किया गया। इस मौके पर डीसी राहुल हुड्डा ने अधिकारियों से कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए जो भी काम प्रेक्टिकल तौर पर संभव हों उन्हें जरूर पूरा किया जाए। यदि सभी काम टेक्निकल नजरिये से देखेंगे तो उन्हें पूरा करने में बहुत समय लग जाएगा। क्योंकि कई बार भौगोलिक स्थिति ऐसी नहीं होती कि वहां पर टेक्निकल तौर पर काम किया जा सके। ऐसे में मौजूदा स्थिति के आधार पर निर्णय लेकर लोगों को राहत देने का काम करें।
वहीं राज्य सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सुशील आर्य ने ब्लैक स्पॉट पर किए गए कार्यों पर सवाल उठाया। सुशील आर्य ने कहा कि ब्लैक स्पॉट की खामियों को दूर करने के नाम पर केवल रस्म अदायगी हो रही है। जिस पर डीसी ने सुशील आर्य से कहा कि अधिकारियों ने सर्वे के बाद ब्लैक स्पॉट पर जो काम कराया है मैं उसे सही मान लूूं या फिर जो आप कह रहे हैं उसे। सुशील आर्य ने कहा कि जिस ब्लैक स्पॉट पर चार काम होने थे वहां एक काम करके उसे लिस्ट से हटा दिया गया। एक भी ब्लैक स्पोट ऐसा नहीं है जो नियमों पर खरा उतरता हो। डीसी राहुल हुड्डा ने डीटीओ उर्मिल श्योकंद को एक टीम बनाने को कहा जो मौके पर जाकर सभी ब्लैक स्पोट की जांच करेगी। प्रत्येक स्पॉट पर क्या काम होना है और वहां क्या कमी है इसकी रिपोर्ट अगली बैठक में सौंपी जाए।
इस दौरान डीटीओ उर्मिल श्योकंद ने एक माह में हुए कार्यों की रिपोर्ट सौंपी। बैठक में टूटी सड़कों, पिछले दिनों हुई बारिश के बाद सड़कों पर जमा पानी, ओवरलोड वाहनों व यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई को लेकर चर्चा की गई। राहुल हुड्डा ने कहा कि सड़क सुरक्षा न केवल एक महत्वपूर्ण विषय है बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर अमूल्य जिंदगियों को बचाया जा सकता है। बिजली निगम द्वारा सड़कों किनारे से बिजली के पोल पीछे किए जाएं। डीटीपीओ ने बताया कि फरवरी 2023 में ओवरलोड के 604 चालान कर दो करोड़ दो लाख 14800 रुपये जुर्माना राशि वसूल की गई। राहुल हुड्डा ने नगर निगम अधिकारियों को ट्रैफिक लाइटें ठीक करने तथा मुख्य मार्गो पर मरम्मत योग्य स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी एक्सईएन नवीन खत्री ने डीसी को बताया कि बारिश का पानी सड़कों को तोड़ रहा है। महाराणा प्रताप चौक से लेकर इससे पहले जो पुलिया है वहां तक पांच दिन पहले हुई एक घंटे की बारिश से काफी पानी जमा हो गया था। वहां पर पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। पानी इतना ज्यादा था कि डिवाइडर के ऊपर से निकल गया था। इसलिए नगर निगम को वहां ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए जिससे रोड पर पानी जमा न हो। यह तो एक घंटे की बारिश थी। यदि दो से तीन दिन लगातार बारिश हो जाए तो लोगों का वहां से निकलना मुश्किल हो जाएगा। राहुल हुड्डा ने नगर निगम कमिश्नर आयुष सिन्हा व पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को मौके का निरीक्षण कर वहां जरूरी कदम उठाने को कहा।
रोड सेफ्टी की बैठक में एसीपी मोहित हांडा, एडीसी आयुष सिन्हा, बिलासपुर एसडीएम जसपाल सिंह गिल, रादौर एसडीएम अमित कुमार, मेघराज, ट्रैफिक एसएचओ रामपाल, एसआई नरेश कुमार मौजूद रहे।