फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Road repair being done with interlock tiles

Yamuna Nagar News: इंटरलॉक टाइल से हो रही सड़क की मरम्मत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Road repair being done with interlock tiles
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। जगाधरी-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत किसी से छिपी नहीं है। राजमार्ग पर कई जगह गहरे गड्ढे हैं। तारकोल-बजरी से बने हाईवे की मरम्मत गलियों में लगाई जाने वाली इंटरलॉक टाइलों से की जा रही है। यह देखने वाला कोई नहीं है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर फैजपुर की जामा मस्जिद के सामने लंबे समय से गहरा गड्ढा था। जिसमें गिर कर राहगीर चोटिल हो रहे थे। दो दिन पहले भी यहां एक महिला अपने बच्चों समेत गड्ढे में गिर गई थी। जिनको गंभीर चोटें आई थी। तब हाईवे के गड्ढों से हो रहे हादसों के मामले का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने तुरंत संज्ञान लिया और इस गड्ढे की मरम्मत शुरू कर दी।
विज्ञापन

इतनी जल्दी मरम्मत शुरू होने से ज्यादा इसका तरीका हैरान कर देने वाला है। गड्ढे में साबूत इंटरलॉक टाइलें लगा दी गई। टाइलों की साइड में तारकोल-बजरी का मिक्सचर भर दिया गया। तारकोल व बजरी से बने हाईवे की मरम्मत का यह कौन सा तरीका यह सभी की समझ से परे हैं। लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि लगता है कि एनएचएआई के पास तारकोल-बजरी से मरम्मत के लिए पैसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि नेशनल हाईवे पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। जिनकी तरफ एनएचएआई का फिलहाल कोई ध्यान नहीं है। ग्रामीण यामीन, नेक मोहम्मद, यासीन, सतीश कुमार, सालीम का कहना है कि वैसे तो ताजेवाला से लेकर लाल ढांग कलेसर तक हाईवे में जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए है। हाईवे का बरम काफी गहरा हो चुका है।

जिसकी वजह से हादसे होना आम बात हो गई है। आए दिन कोई न कोई वाहन गहरे गड्ढों की वजह से क्षतिग्रस्त हो रहा है। नेशनल हाईवे पर बने गहरे गड्ढों को भरवाने के लिए कई बार संबंधित विभाग को अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed