फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Road in dilapidated condition; memorandum submitted to MLA

Yamuna Nagar News: सड़क की हालत जर्जर, विधायक को सौंपा ज्ञापन

Sun, 30 Aug 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 30 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Road in dilapidated condition; memorandum submitted to MLA
साढौरा विधायक को ज्ञापन सौंपते सरपंच प्रतिनिधि व अन्य। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। जगाधरी-नारायणगढ़ इंटर स्टेट रोड से चंदाखेड़ी गांव तक जाने वाली सड़क की खस्ताहालत को लेकर व्यासपुर पंचायत प्रतिनिधियों और चंदाखेड़ी के ग्रामीणों ने साढौरा विधायक रेनू बाला से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने सड़क के जल्द निर्माण की मांग उठाई।
व्यासपुर सरपंच प्रतिनिधि पंकुश खुराना ने बताया कि यह सड़क व्यासपुर बाईपास के रूप में इस्तेमाल होती है। कस्बे के वार्ड नंबर 19 और 20 से गुजरने वाली इस सड़क पर दिन-रात वाहनों की आवाजाही रहती है। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क पर जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दुपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क मार्केट कमेटी व्यासपुर के अधीन है। विभागीय अधिकारी मरम्मत कराने की बात कह रहे हैं, जबकि जर्जर हालत को देखते हुए सड़क का नए सिरे से निर्माण जरूरी है। विधायक रेनू बाला ने मौके पर ही मार्केट कमेटी के एक्सईएन से फोन पर बात की और सड़क का नया निर्माण कराने के निर्देश दिए। एक्सईएन ने जल्द एस्टीमेट तैयार कर निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान पंच डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. दर्शन जौहर, रोहित प्रजापत, कंवल समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed