फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Road, drainage system in Rampura and Ambedkar Bhawan to be built in Kirtinagar

35.30 लाख से रामपुरा में सड़क व 43.35 से कीर्तिनगर में बनेगा अंबेडकर भवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Road, drainage system in Rampura and Ambedkar Bhawan to be built in Kirtinagar
यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड नंबर-नौ की रामपुरा कॉलोनी में 35.30 लाख की लागत से राजकीय मिडिल स्कूल से लेकर सौभाग्य रिजोर्ट तक ग्रीन पार्क श्मशान घाट रोड व ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा कीर्तिनगर में करीब 43.35 लाख रुपये की लागत से आंबेडकर भवन का निर्माण किया जाएगा। बुधवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व नगर निगम महापौर मदन चौहान ने दोनों विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर निगम महापौर मदन चौहान ने अधिकारियों को निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रामपुरा ग्रीन पार्क-श्मशान घाट रोड के निर्माण कार्य के साथ ही दोनों तरफ पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाएगा। इससे क्षेत्र में पानी निकासी की दिक्कत भी समाप्त हो जाएगी। सड़क के दोनों तरफ पाइप डलवाकर पानी निकासी का उचित प्रबंध किया जाएगा। कीर्तिनगर में करीब 43.35 लाख से कई सुविधाओं से लेस आंबेडकर भवन का निर्माण करवाया जाएगा। इसके साथ ही पहले से निर्माणाधीन सामुदायिक केंद्र के आसपास टाइल बिछाई जाएंगी ताकि पार्किंग की उचित व्यवस्था हो सके।
विज्ञापन

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि पिछले सात साल में सरकार द्वारा इतने विकास कार्य करवाए दिए हैं, जितने पिछले 70 सालों में नहीं हुए थे। आज ऐसी कोई भी कॉलोनी नहीं है जहां विकास कार्य ना हो रहे हो। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि लंबे समय से रुके हुए कार्य भी किए जा रहे हैं जो कॉलोनियां लंबे समय से अवैध थी, उनको नियमित करवाने का काम किया गया। ग्रीन पार्क वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान देवेंद्र मेहता ने कहा कि रामपुरा ग्रीन पार्क-श्मशान घाट सड़क की हालत बहुत खराब होने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। अब लोगों को दिक्कतें नहीं उठानी पड़ेंगी। निगम के पूर्व वरिष्ठ उप महापौर पवन बिट्टू ने कहा कि किसी भी सड़क के निर्माण कार्य का इस्टीमेट बनाते समय कॉलोनी वासियों की राय जरूर लेनी चाहिए ताकि सड़क निर्माण के समय कोई समस्या सामने न आए। मौके पर भाजपा नेता विभोर पहुजा, एक्सईएन एलसी चौहान, सुधीर पांडे, गौतम जैन, अशोक मक्कड़, महेश सिंघल, सुभाष दत्ता, नरेश मेहता व विशाल खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed