{"_id":"667dfb9014b9405e6e047214","slug":"road-construction-started-under-police-protection-was-closed-for-two-months-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-121128-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पुलिस सुरक्षा में शुरू हुआ सड़क निर्माण, दो महीने से बंद था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पुलिस सुरक्षा में शुरू हुआ सड़क निर्माण, दो महीने से बंद था
Fri, 28 Jun 2024 05:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। नाहर ताहरपुर से माजरा तक सड़क निर्माण कार्य में डमौली गांव के पास ब्लॉक लगाने का काम कुछ ग्रामीणों के विरोध करने के कारण दो महीने से बंद पड़ा था। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क में जहां ब्लॉक लग रहे हैं, वहां से सड़क ऊंची हो जाएगी। जिसे पानी उनके घरों घुसेगा। इसके बाद वीरवार को पीडब्ल्यूडी ने पुलिस की निगरानी में सड़क निर्माण शुरू करवा दिया।
पीडब्ल्यूडी के इकबाल सिंह ने बताया कि नाहर ताहरपुर से माजरा तक सड़क बनाई जा रही है। जिसमें गांव डमौली के पास ब्लॉक लगने थे। परंतु कुछ ग्रामीणों ने ब्लॉक लगाने का विरोध किया, जिस कारण काम रोकना पड़ा था। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क में ब्लॉक लगाने से उनके घर नीचे हो जाएंगे और बारिश का पानी उनके घरों में घुसेगा।
दो महीने तक इसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी के चलते दो महीने से काम बीच में रुका हुआ था। वीरवार को पीडब्ल्यूडी ने पुलिस सुरक्षा लेकर काम शुरू करवाया। इस दौरान तहसीलदार छछरौली को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया। कर्मचारियों व मजदूरों ने पुलिस की निगरानी में काम किया।