फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Road accidents took the lives of four people

सड़क हादसों लील ली चार लोगों की जिंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Road accidents took the lives of four people
यमुनानगर/बिलासपुर। ओवर स्पीड और लापरवाही के चलते हुए चार सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गईं। पहला हादसा साढौरा रोड पर फतेहगढ़ तुंबी के पास हुआ। यहां पोती का जन्मदिन मना कर घर लौट रहे स्कूटी सवार व्यक्ति को कैंटर ने टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौके पर मौत हो गई। दूसरा हादसा शहर के विश्वकर्मा चौक के पास हुआ।
विज्ञापन

यहां तेज रफ्तार कार ने ममीदी निवासी वीरेंद्र त्यागी को कुचल दिया। आसपास के लोगों ने घायल वीरेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीसरा हादसा मलिकपुर बांगर के पास हुआ। यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मुफ्फरनगर के गांव गाजीपुर निवासी अजीत सिंह की मौत हो गई। चौथा हादसा दादूपुर रोड पर शराब के ठेके के पास हुआ। यहां ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार बिजली कर्मी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क किनारे खाई में गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों सौंप दिया। चारों आरोपी वाहन चालकों पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पोती का जन्मदिन मनाकर लौट रहे स्कूटी सवार को सामने से आ रहे कैंटर ने मारी टक्कर
बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में छछरौली निवासी सूरज उर्फ शालू ने बताया कि उसकी शादी गांव गधौली निवासी सोनिया से हुई थी। शादी से उसके पास दो लड़कियां हैं। उसके पिता रंजीत कुमार मार्केट कमेटी प्रतापनगर में चौकीदार के पद पर करते थे। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी सोनिया बच्चों सहित अपने मायके गांव गधौली गई थी। 29 दिसंबर को उसकी बड़ी लड़की शिवाशी का जन्मदिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका जन्मदिन मनाने के लिए वह और उसके पिता रंजीत कुमार अपनी अपनी बाइक पर गांव गधौली गए थे। जन्मदिन मनाने के बाद देर वे दोनों वापस अपने घर लौट रहे थे। उसके पिता स्कूटी पर थे, जबकि वह बाइक पर था। शाम करीब साढ़े 7 बजे जब वे साढौरा बिलासपुर रोड पर गांव फतेहगढ़ तुम्बी से थोड़ा आगे पुलिया के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार आ रहे कैंटर ने उसकी पिता की स्कूटी में सीधी टक्कर मारी। टक्कर लगते ही उसके पिता स्कूटी समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उसने आसपास के लोगों की मदद से अपने पिता को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
टक्कर लगने से गिरे व्यक्ति के सिर को कुचलती हुई निकल गई कार
ममीदी निवासी मांगेराम ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने निजी काम से बाइक पर सवार होकर शहीद भगत सिंह चौक के पास आया था। काम समाप्त कर देर शाम करीब सवा सात बजे वह अपने घर लौट रहा था। जब वह रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचे तो उसके आगे आगे उनका पड़ोसी वीरेंद्र त्यागी उर्फ सोनू अपनी बाइक पर चल रहा था। जब वे विश्वकर्मा चौक के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार कार आई। आरोप है कि आरोपी चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए सीधी टक्कर उसके आगे चल रहे उसके पड़ोसी वीरेंद्र त्यागी की बाइक में मार दी। टक्कर लगने से वीरेंद्र बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इसके बाद कार का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया। हादसे में वीरेंद्र के सिर में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गया। उसने आसपास के लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मुजफ्फरनगर निवासी युवक की मौत
बिलासपुर के गांव मलिकपुर बांगर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव गाजीपुर निवासी अजीत सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर बिलासपुर से प्रतापनगर की ओर जा रहा था। अजीत सिंह जैसे ही गांव मलिकपुर के समीप पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने घायल अजीत सिंह को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार को अजीत सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

टक्कर लगने से सड़क किनारे खाई में गिरा बाइक सवार बिजली कर्मी, मौत
दादूपुर रोड पर शराब के ठेके के पास ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार बिजली कर्मी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क किनारे खाई में गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है। गांव हरेवा निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई का बेटा दीपक (21) बिजली विभाग छछरौली में डीसी रेट पर नौकरी करता था। वीरवार रात को उसके भाई का लड़का दीपक अपनी बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर गया था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी ड्यूटी खत्म करके वापस घर लौट रहा था। जब दीपक छछरौली से दादूपुर रोड पर शराब के ठेके के नजदीक पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दीपक बाइक समेत सड़क किनारे खाई में गिर गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed