फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   River Front project will be implemented, preparations for e-tendering underway

Yamuna Nagar News: धरातल पर उतरेगी रिवर फ्रंट परियोजना, ई-निविदा लगाने की तैयारी

Sat, 21 Jun 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Jun 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
River Front project will be implemented, preparations for e-tendering underway
यमुननगर। कागजी माथापच्ची के बाद नगर निगम रिवर फ्रंट परियोजना को धरातल पर उतारने जा रहा है। इसके लिए तमाम औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अफसर ई निविदा लगाने की तैयारी में हैं। परियोजना पर 12.87 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। इस राशि से पश्चिम यमुना नहर की पटरी पर फतेहपुर से बाडी माजरा तक साढ़े चार किमी. लंबा रिवर फ्रंट बनेगा। इसमें 600 मिमी. लैंडस्केप एरिया सहित 2000 मिमी. चौड़े फुटपाथ होंगे। साथ ही 1050 मिमी ऊंची दीवार और 1200 मिमी ऊंची बाड़ व ग्रीनरी भी होगी। परियोजना का काम दिव्य नगर योजना के तहत होगा। इसके लिए तैयार डिजाइन से लेकर खर्च होने वाली अनुमानित राशि पर नगर निगम अफसरों द्वारा स्वीकृति ले ली गई है।
विज्ञापन

जून या जुलाई में ई निविदा लगा दी जाएगी। पहली बार में ई निविदा प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो दो-तीन माह के भीतर यह काम शुरू होने की संभावना है। जहां रिवर फ्रंट बनना है, वहां पश्चिमी यमुना नहर की पटरी से आजाद नगर, चिट्टा मंदिर रोड, शांति कॉलोनी, यमुना विहार, दशमेश कॉलोनी व अन्य रिहायशी क्षेत्र हैं। जहां से कचरा यमुना नहर की पटरी किनारे गिराया जा रहा हैं। जगह-जगह कचरे के ढेर व मलबा है। आसपास के लोग दुर्गंध व मक्खी-मच्छर की परेशानी झेल रहे हैं। ऐसे में रिवर फ्रंट बनने से कचरे व उससे होने वाली दिक्कतों से मुक्ति मिलेगी। कॉलोनियों का गंदा पानी भी नहर में जाने से रुकेगा और नहर के पानी की गुणवत्ता सुधरेगी। यहां नहर के चलते पानी के मनोरम दृश्य के साथ सैर, योग, खेलकूद व अन्य मनोरंजन की गतिविधियां हो सकेंगी। चूंकि रिवर फ्रंट में चौड़ी रोड व फुटपाथ और बैठने के लिए बेंच जैसी सुविधाएं होंगी। पत्थर की दीवार पर बाड़ लगाने के लिए जाली होगी और फैंसी डेकोरेटिव लाइट भी लगेंगी। संवाद
विज्ञापन

वर्जन-
रिवर फ्रंट का काम जल्द ई निविदा प्रक्रिया पूरी कर शुरू कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित अफसरों को निर्देश दिए हैं।- सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम।
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed