{"_id":"6a89fe25f4fac6ce06056e72","slug":"risk-of-accidents-due-to-sunken-or-raised-manhole-covers-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-161700-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: धंसे व ऊंचे ढक्कन से हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: धंसे व ऊंचे ढक्कन से हादसे का खतरा
Sun, 23 Aug 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
सरस्वतीनगर के मिस्त्री मोहल्ले में धंसा सीवरेज का ढक्कन। पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वतीनगर। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से कस्बे में सीवरेज लाइन बिछाए जाने के बाद अब इसकी नियमित सफाई व रख-रखाव न होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मिस्त्री मोहल्ला में सीवरेज का एक ढक्कन काफी समय से धंसा हुआ है। बरसात में यहां पानी भरने से हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। लोगों के अनुसार दोपहिया वाहन चालक और साइकिल सवार कई बार यहां गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
लोगों ने बताया कि मिस्त्री मोहल्ला में ही आगे एक अन्य सीवरेज का ढक्कन गली के स्तर से करीब चार से पांच इंच ऊंचा है। इससे वाहनों के उसके ऊपर से गुजरने के दौरान टकराने का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि सीवरेज लाइन बिछाने के बाद विभाग उसकी नियमित देखरेख और मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रहा है। गणेश विहार में सीवरेज ओवरफ्लो होने से गंदा पानी गलियों में बह रहा है।
बारिश के दौरान जलभराव और सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। आसपास गंदगी का माहौल होने से लोग परेशान हैं। मिस्त्री मोहल्ला निवासी अंकुश, साजन, राजन और विन्नी ने बताया कि वे कई बार विभागीय कर्मचारियों को समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की कि धंसे ढक्कन को तुरंत ठीक करने, ऊंचे ढक्कन को सड़क के स्तर पर लाने और गणेश विहार में ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन सौरभ सभरवाल का कहना है कि सीवरेज लाइनों को जल्द ही दुरुस्त करवा दिया जाएगा।