फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rishu got first place in Mehndi and Kajal in Makeup

Yamuna Nagar News: मेहंदी में रिशु व मेकअप में काजल को पहला स्थान

Sat, 11 Oct 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 11 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Rishu got first place in Mehndi and Kajal in Makeup
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में करवा चौथ के उपलक्ष्य में मेहंदी, साड़ी बांधना और मेकअप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साड़ी बांधने की प्रतियोगिता में बीएससी की अनन्या प्रथम, बीसीए की काजल द्वितीय और बीए की रजनीश व ईशा ने तृतीय स्थान पर रहीं। मेकअप में बीसीए की काजल प्रथम स्थान पर, बीए की सोनम द्वितीय स्थान पर और बीए की तन्वी तृतीय स्थान पर रहीं। मेहंदी में बीएससी की रिशु ने पहला, बीकॉम की अनुपा ने दूसरा और बीए की मानसी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

प्राचार्या सर्वजीत कौर ने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार आता है। डॉ. रमेश धारीवाल ने कहा इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता और कलात्मक कौशलता को बढ़ावा देना है। डॉ. मनीषा ने कहा कि प्रतियोगिताओं में छात्राओं एक से बढ़कर एक मेहंदी के डिजाइन बनाए और बहुत ही सुंदर ढंग से साड़ियों को बांधा और मेकअप किए। साड़ी प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ. मनीषा, अमरपाल, डॉ. ममता मग्गो व मेकअप प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में नंदिनी मोदगिल, अनीता तथा डॉ. सतनाम सिंह रहे। मेहंदी प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ. सुमन पंजेटा, चंचल रानी और मीनाक्षी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed