{"_id":"6758ad748a413b56e90c606b","slug":"rice-millers-started-delivery-of-rice-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-129670-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राइस मिलरों ने शुरू की चावल की डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राइस मिलरों ने शुरू की चावल की डिलीवरी
Wed, 11 Dec 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 11 Dec 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। धान की सरकारी खरीद पूरी होने के बाद जिले की राइस मिलों ने मंगलवार से गोदामों में चावल की डिलीवरी शुरू कर दी। भारतीय खाद्य निगम की तरफ से चावल की पहली डिलीवरी मानकपुर स्थित सीडब्ल्यूसी के गोदाम में ली गई।
सबसे पहले प्रतापनगर स्थित श्री अंजनी नंदन फूड्स व श्री बद्री विशाल फूड्स और सिंगला एग्रो फूडस छछरौली राइस मिल की तरफ से चावल से भरी तीन गाड़ियों की डिलीवरी दी गई। एएम क्वालिटी सूरजभान व तकनीकी सहायक राजन कुमार व अनिल कुमार ने चावल की गुणवत्ता की जांच कर चावल को गोदामों में उतारने की अनुमति प्रदान की।
अधिकारियों की जांच में सारा चावल मानकों के अनुरूप पाया गया। चावल की डिलीवरी शुरू होने से जिले के सभी राइस मिलरों में खुशी का माहौल है। क्योंकि राइस मिलों में कई दिन धान की कुटाई की जा रही थी। कुटाई के बाद एफसीआई द्वारा गोदामों में चावल की डिलीवरी नहीं ली जा रही थी। चावल की डिलीवरी देने के लिए राइस मिलर काफी समय से डीएफएससी व एफसीआई के कार्यालयों में चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन
इस बार सभी 13 अनाज मंडियों में 609776 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी। जिले में कुल 184 राइस मिल हैं। श्री अंजनी नंदन फूड्स व श्री बद्री विशाल फूड्स और सिंगला एग्रो फूडस छछरौली के संचालक संदीप सिंगला ने बताया कि धान की कुटाई के दौरान चावल को रखने के लिए राइस मिलों में पर्याप्त जगह नहीं बच पाती।
वहीं चावल में कोई कमी न आ जाए इसके लिए मिलरों को इसकी काफी देखभाल भी करनी पड़ती है। अब चावल की डिलीवरी शुरू होने से उनमें खुशी का माहौल है। सभी नियमित रूप से चावल की डिलीवरी गोदामों में करते रहेंगे ताकि गोदामों में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए उन्होंने डीएफएससी जीतेश गोयल व एफसीआई के अधिकारियों का आभार भी जताया।
गोदामों में चावल की डिलीवरी का काम शुरू हो गया है। धान की खरीद पूरी होने के बाद सारा डाटा तैयार करना पड़ता है। उम्मीद है सभी राइस मिलर्स मानकों के अनुसार गोदामों में चावल की डिलीवरी करेंगे। - जीतेश गोयल, डीएफएससी।