{"_id":"67461d6ec903af52b5076c74","slug":"rice-mill-operator-accused-of-selling-government-paddy-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-128978-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राइस मिल संचालक पर सरकारी धान बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राइस मिल संचालक पर सरकारी धान बेचने का आरोप
विज्ञापन
प्रतापनगर। प्रताप नगर स्थित शाकुंभरी राइस मिल के संचालक पर तीन करोड़ 92 लाख रुपये की सरकारी धान बेचने का आरोप लगा है। यह धान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा राइस मिल को दी गया था। पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक मनोज कुमार की शिकायत पर आरोपी राइस मिल संचालक राकेश कुमार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि वर्ष 2024-25 में धान सीजन के दौरान प्रताप नगर स्थित शाकुंभरी राइस मिल को विभाग की तरफ से धान अलाॅट की गई थी। विभाग की ओर से प्रताप नगर अनाज मंडी से 67759 बैग धान के राइस मिल को अलाॅट किए गए थे। इसमें ए ग्रेड के 47 हजार 108 और कॉमन 20 हजार 651 बैग थे।
11 नवंबर को भौतिक जांच पड़ताल के दौरान राइस मिल में 38 हजार 19 बैग कम मिले हैं। इसमें ए ग्रेड के 17 हजार 368 और काॅमन के 20 हजार 651 बैग कम हैं। इस धान की कीमत तीन करोड़ 92 लाख रुपये हैं। राइस मिल को 20 नवंबर को इस संबंध में कारण बताओ नोटिस भेजा गया, लेकिन राइस मिल संचालक की ओर से इसका कोई जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि मिल संचालक ने सरकारी धान बेचकर तीन करोड़ 92 लाख रुपये का नुकसान सरकार को पहुंचाया है। इसके बाद मिल संचालक देवधर निवासी राकेश कुमार व उसके गारंटरों पर केस दर्ज करने की सिफारिश की गई है।
प्रताप नगर थाना पुलिस ने आरोपी राइस मिल संचालक राकेश कुमार पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। प्रताप नगर थाना प्रभारी निरीक्षक तरसेम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।