{"_id":"6ac14fa7eacce92bc50372e7","slug":"reuse-discarded-items-abhishruti-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-163932-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपयोगी वस्तुओं का दोबारा इस्तेमाल करें : अभिश्रुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपयोगी वस्तुओं का दोबारा इस्तेमाल करें : अभिश्रुति
Sun, 04 Oct 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
विष्णु गार्डन कॉलोनी में सीनियर सिटीजन को सम्मानित करतीं अभिश्रुति। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम की ओर से वार्ड नंबर-दो की विष्णु गार्डन कॉलोनी में आरआरआर और चार-बिन कचरा पृथक्करण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नागरिकों को घरों से ही कचरे का उचित निस्तारण करने और उपयोगी वस्तुओं का दोबारा इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी अभिश्रुति ने कहा कि अनुपयोगी समझी जाने वाली वस्तुओं को दोबारा इस्तेमाल में लाना पर्यावरण संरक्षण के साथ संसाधनों की बचत का भी माध्यम है। आरआरआर को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर कचरे की मात्रा कम की जा सकती है। उन्होंने नागरिकों से इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
एसबीएम विशेषज्ञ दुर्गेश कुमार ने बताया कि घरों में रखे पुराने कपड़े, किताबें और खिलौने फेंकने के बजाय जरूरतमंदों को दिए जा सकते हैं। उन्होंने गीले, सूखे, घरेलू हानिकारक और स्वच्छता संबंधी कचरे को अलग-अलग रखने के लिए चार-बिन व्यवस्था अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
पार्षद प्रियांक शर्मा ने कहा कि स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए जनभागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने कपड़े, किताबें, खिलौने और अन्य उपयोगी वस्तुएं दान कीं। इस मौके पर मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, अमित कंबोज, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रदुमन सिंह लाडी सहित अन्य मौजूद रहे।