Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Retired soldiers of Mandhar are ready to go to the border

Yamuna Nagar News: बॉर्डर पर जाने के लिए तैयार हैं मंधार के सेवानिवृत्त फौजी

Sat, 10 May 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 10 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Retired soldiers of Mandhar are ready to go to the border
राजेश कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। मंधार गांव को फौजियों का गांव भी कहा जाता है। वह इसलिए क्योंकि गांव में जितने भी परिवार हैं, उनमें से 90 प्रतिशत में कोई न कोई भारतीय सेना में है। यहां किसी भी घर का दरवाजा खड़का दो, अंदर से सेना का जवान, सेवानिवृत्त फौजी या फिर किसी फौजी का कोई परिजन बाहर आएगा। यहां के लोगों में कितना जोश है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 75 साल की उम्र पार वाले भी सीमा पर जाकर दुश्मनों को चुन-चुन कर मारने के लिए तैयार हैं।
मंधार गांव की आबादी करीब 3000 है। गांव के 200 से अधिक लोग इस वक्त फौज में हैं। इतना ही नहीं करीब 300 फौजी सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में हैं। इनमें से कई सेवानिवृत्त फौजी तो गांव के युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए अभ्यास करवा रहे हैं। पहलगाम हमले के वीडियो जब इस गांव के लोगों ने देखे तो हर किसी का खून उबाल खा गया था।
विज्ञापन

गांव के जो फौजी विभिन्न मोर्चों पर डटे हैं और उनकी सुरक्षा को लेकर परिजनों को तनिक सा भी डर नहीं है। लोगों का कहना है कि इसमें डरना क्या है। इसी दिन के लिए ही तो उन्होंने बच्चों को सेना में भेजा था। उन्हें इतना विश्वास है कि बच्चे उनका सिर झुकने नहीं देंगे। मंधार गांव में कुछ परिवार ऐसे हैं जिनकी तीन पीढ़ी फौज में हैं। पहले दादा, फिर पिता और अब पोते भारतीय सेना की शान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के कैप्टन जीत सिंह ने 1969 से 1997 तक 28 साल फौज में नौकरी की। देश का कोई हिस्सा नहीं जहां उन्होंने नौकरी न की हो। कैप्टन जीत सिंह के बड़े बेटे सुरेंद्र सिंह व छोटे बेटे हवलदार बलविंद्र सिंह भी फौज से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनकी तीसरी पीढ़ी सुरेंद्र सिंह का बेटा जसमीत सिंह भी छह साल से फौज में है।
कैप्टन जीत सिंह व सुरेंद्र सिंह का कहना है कि वैसे तो युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। युद्ध से हमेशा विनाश ही हुआ है। परंतु कई सालों से भारतीय सेना व निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। अब सब्र का बांध टूट चुका है। पाकिस्तान को सबक सिखाना बहुत जरूरी है।
वीरवार रात जब पाकिस्तान की तरफ से हमले हो रहे थे तो टीवी पर देखते हुए मन में यह ख्याल आ रहा था कि काश वह अभी बॉर्डर पर होते तो दुश्मनों के छक्के छुड़ा देते। जीत सिंह का कहना है कि वह मैंने देश का नमक खाया है, अब पेंशन भी ले रहा हूं। यदि सेना ने बुलाया तो पूरे परिवार के साथ बॉर्डर पर जाने को तैयार हूं।
मै जाने को तैयार हूं : कुलदीप
गांव मंधार के सेवानिवृत्त कैप्टन कुलदीप सिंह ने 1975 से 2006 तक सेना में सेवाएं दीं। उनका कहना है कि अब किसी भी देश से युद्ध करना आसान नहीं है। क्योंकि युद्ध से हमेशा अपना भी नुकसान होता है। निर्दोष लोग भी मारे जाते हैं। परंतु सब्र की भी कोई सीमा होती है। इसलिए सेना की तरफ से यदि बुलावा आया तो जहां भी ड्यूटी लगाई जाएगी वह तैयार हैं।

युवाओं में देशसेवा का जज्बा
जोगिंद्र सिंह ने बताया कि गांव के युवाओं में देशसेवा का जज्बा है। इसलिए इतनी संख्या में युवा फौज में हैं। गांव के लगभग 150 लोग विदेशों में रहते हैं। गांव के 14 सैनिक शहीद हो चुके हैं। गांव के सरदार चंद व सोहन सिंह आजाद हिंदू फौज का हिस्सा रह चुके हैं। गांव के स्कूल का नाम भी शहीद रणजीत सिंह के नाम पर रखा गया है, जो कारगिल के युद्ध में बलिदान हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed