फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Retired SE murdered at home; robbery suspected

Yamuna Nagar News: सेवानिवृत्त एसई की घर में हत्या, लूटपाट की आशंका

Sat, 20 Jun 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 20 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Retired SE murdered at home; robbery suspected
जठलाना गांव में हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जठलाना गांव में 81 वर्षीय हिमाचल इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड से सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता (एसई) जगदीश बंसल की उनके घर में हत्या कर दी गई। कमरे में बेड, तकिए और फर्श पर खून फैला मिला। घर का सामान भी बिखरा था। ऐसे में पुलिस लूटपाट के एंगल से मामले की जांच कर रही है।
वह घर में अकेले रहते थे। शुक्रवार की सुबह काम पर पहुंची घरेलू सहायिका ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोसियों की मदद से घर के अंदर पहुंचने पर जगदीश बंसल खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर पड़े मिले। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया।
विज्ञापन

घरेलू सहायिका रुकसाना ने बताया कि वह पिछले करीब दस वर्षों से जगदीश बंसल के यहां काम कर रही है। रोज की तरह सुबह पहुंची तो बाहरी गेट खुले थे, लेकिन अंदर का दरवाजा बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने और फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से एक युवक दीवार फांदकर अंदर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुकसाना के अनुसार वह वीरवार शाम करीब साढ़े चार बजे घर से गई थी। उस समय जगदीश बंसल अपने कमरे में अखबार पढ़ रहे थे। उसने दावा किया कि घर से दो गैस सिलिंडर गायब हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जठलाना थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। घर में सामान बिखरा मिलने के कारण लूट की आशंका से भी जांच की जा रही है। परिवार से घर से गायब सामान की सूची मांगी गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है।
पत्नी के निधन के बाद से अकेले रह रहे थे जगदीश

अधीक्षण अभियंता जगदीश बंसल हिमाचल इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड से सेवानिवृत्त होने के बाद अपने पैतृक गांव जठलाना में अकेले रह रहे थे। उनकी पत्नी रेखा बंसल का नौ वर्ष पहले निधन हो चुका था। उनका बेटा परिवार सहित जीरकपुर में रहता है और कई बार उन्हें अपने साथ रहने के लिए कह चुका था लेकिन जगदीश बंसल गांव में अकेले रहना ही पसंद करते थे।

हत्या के कारणों की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। लूटपाट के बिंदु को भी जांच में शामिल किया गया है। - कमलदीप गोयल, पुलिस अधीक्षक यमुनानगर।

जठलाना गांव में हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम। संवाद

जठलाना गांव में हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम। संवाद

जठलाना गांव में हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम। संवाद

जठलाना गांव में हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed