फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Retired employee beaten with rods and sticks for not removing bricks from the street

Yamuna Nagar News: गली से ईंटें न हटाने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी को रॉड और डंडों से पीटा

Wed, 14 Feb 2024 04:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 14 Feb 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Retired employee beaten with rods and sticks for not removing bricks from the street
यमुनानगर। गली से ईंटें नहीं हटाने पर पड़ोसियों ने बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त वीना नगर निवासी महेंद्र दास पर रॉड व डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने उसके बेटे, पुत्रवधू व पोते से भी मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को नामजद करते हुए सात अन्य पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वीना नगर कैंप निवासी महेंद्र दास शर्मा ने गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त है। उसके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है और वह घर पर अकेला रहता है। उसने कुछ समय पहले अपने घर की मरम्मत करवाई थी। जिसकी 16 ईंटें गली में पड़ी हैं। रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घर पर अकेला था। तभी उनके पड़ोसी रविंद्र कुमार, गौरव, जगनाथ, प्रवीण व पांच-सात अन्य व्यक्ति उसके घर में आ गए। आरोपी नशे में थे। उन्होंने आते ही उस पर रॉड व डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद वे उसे घसीट कर घर से आंगन में ले गए। जहां आरोपियों ने उससे मारपीट की। उसकी किरायेदार ने फोन पर इसकी सूचना उसके बेटे सतीश को दी। सूचना मिलने पर उसका बेटा सतीश, पुत्रवधू सरला, पोता अरुण आया और उसे आरोपियों से छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें धमकाते हुए फरार हो गए। आरोपियों ने जाते समय उन्हें धमकी दी कि यदि गली से ईंटें नहीं हटाई तो जान से मार देंगे। आसपास के लोगों ने उसे व उसके परिजनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस शिकायत पर आरोपी रविंद्र कुमार, गौरव, जगनाथ, प्रवीण को नामजद करते हुए सात अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed