{"_id":"61bba983063bdf5da05486a4","slug":"result-declared-school-allotment-will-be-known-by-registration-number-on-website-yamuna-nagar-news-knl930003152","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट पर पंजीकरण संख्या डालने से पता चलेगा स्कूल का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबसाइट पर पंजीकरण संख्या डालने से पता चलेगा स्कूल का नाम
विज्ञापन
शिक्षा नियमावली 134-ए के तहत विद्यार्थियों द्वारा दी गई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। अब विद्यार्थी अपने पसंदीदा निजी स्कूलों में दाखिला ले सकेंगे। इसके लिए अभिभावकों को वेबसाइट पर पंजीकरण संख्या डालकर यह देखना होगा कि उनके बच्चे को कौन सा स्कूल अलॉट (आवंटन) हुआ है। इसके बाद बच्चे को 24 दिसंबर तक स्कूल में दाखिला लेना होगा। इस बार 134-ए के लिए 2668 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जिनमें से पांच दिसंबर को 2425 विद्यार्थियों ने टेस्ट दिया था।
इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
शिक्षा विभाग की तरफ से इस परीक्षा के लिए कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिनमें राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक-एक केंद्र, जगाधरी में ही तीन केंद्र बनाए गए थे, जबकि बिलासपुर, छछरौली, सरस्वती नगर, रादौर व साढौरा में दूसरी से नौवीं कक्षा का टेस्ट राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में, जबकि जगाधरी ब्लाक के राजकीय मॉडल संस्कृति सीसे स्कूल कैंप में दूसरी व तीसरी कक्षा, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सब्जी मंडी में चौथी व पांचवीं कक्षा तथा राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी में छठी से नौवीं कक्षा की परीक्षा हुई थी।
इतने विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
ब्लॉक जगाधरी में 1716 विद्यार्थियों ने परीक्षा देनी थी, मगर इसमें 1554 दे पाए थे, जबकि 162 अनुपस्थित थे। इसी तरह बिलासपुर में 222 में से 199 ने, रादौर में 158 में से 147 ने, साढौरा में 147 विद्यार्थियों में से 128 ने, सरस्वती नगर में 269 में से 251 विद्यार्थियों ने व छछरौली में 156 में से 146 विद्यार्थियाें ने ही परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
इस परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है और स्कूल भी अलॉट कर दिए गए हैं। अभिभावकों को यह करना होगा की उन्हें जो पंजीकरण संख्या मिली थी उसे वह वेबसाइड पर डालकर देखें। इससे उनके बच्चे को जो स्कूल अलॉट किया गया उसका पता चल सकेगा।
- सतपाल कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी।